Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सऊदी-भारत के नए रिश्तों की शुरूआत

4

PM नरेंद्र मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता

भारत-मिडिल ईस्ट और यूरोप के बीच आर्थिक कॉरिडोर पर हुई ऐतिहासिक शुरुआत

 

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत के राजकीय दौरे पर आए। इस दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस और PM मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई । वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक कॉरिडोर की ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। इस शुरूआत से ना सिर्फ भारत और सऊदी अरब बल्कि एशिया, पश्चिम एशिया और यूरोप को ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी से लाभ होगा। इस मीटिंग में द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर फोकस किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लिए सऊदी अरब हमारे सबसे खास रणनीतिक पार्टनर में से एक है। इससे दोनों देश के रिश्ते और मजबूत होंगें।

कनेक्टिविटी कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा सऊदी अरब से होकर गुजरेगा

भारत को मध्य पूर्व और यूरोप से जोड़ने वाले कनेक्टिविटी कॉरिडोर का नाम India Middle East Europe Economic Corridor है। इस कनेक्टिविटी कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा सऊदी अरब से होकर गुजरेगा। इसीलिए भारत, अमेरिकी, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, इटली, जर्मनी ने साथ मिलकर इस कॉरिडोर की घोषणा की। इस योजना के तहत रेल, बंदरगाह और केबल कनेक्टिविटी पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें आ रही है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस अब पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जा सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Brij Bhushan Sharan Singh
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस: कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को किया बरी, बजरंग पूनिया बोले- हाई कोर्ट में देंगे चुनौती
UP Assembly Monsoon Session
UP Assembly Monsoon Session: राम मंदिर दान विवाद पर गरमाई सियासत, विधानसभा के पहले दिन सपा का जोरदार प्रदर्शन; 'चंदा चोर गद्दी छोड़' के लगाए नारे
Bankipur Bypoll Result 2026
Bankipur Bypoll Result 2026: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की मजबूत शुरुआत, चौथे राउंड के बाद बढ़त कायम; भाजपा दूसरे स्थान पर
Ankit Sharma murder Case
अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा; फैसले के बाद BJP-AAP में सियासी संग्राम
Pappu Yadav Parliament Protest
भगवा चोला पहनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावे पर किया विरोध; विपक्ष के प्रदर्शन पर संतों का ऐतराज
Bhiwandi Building Collapse
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: मरम्मत के दौरान ढही चार मंजिला इमारत, 9 की मौत और कई घायल; CM फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश