श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शेयर मार्केट में क्यों फिसला HDFC Bank आज

SM

भारत के दूसरा सबसे वैल्यू वाला शेयर HDFC Bank बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान 8.16 फीसदी फिसलकर बंद हुआ है। आज बाजार में इस गिरावट के लिए HDFC Bank के शेयर की काफी बड़ी हिस्सेदारी है। 3 साल पहले कोरोना काल में सबसे खराब प्रदर्शन के दौरान HDFC Bank का स्टॉक 8.5 फीसदी फिसला था। ब्लूचिप में निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। निफ्टी के हैवीवेट शेयर का मार्केट कैप गिरकर 11.67 लाख करोड़ रुपये हो गया।

HDFC Bank की पिछली सबसे खराब गिरावट 23 मार्च 2020 को दर्ज की गई थी जब शेयर 12.7 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुआ था. दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद बाजार में ये गिरावट देखने को मिली है. कई ब्रोकरेज कंपनियों ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस को कम कर दिए हैं, जिससे ये गिरावट आई है

मार्केट में दिनभर चली गिरावट के बाद HDFC Bank का शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहा था। सुबह 9.15 बजे पर ये 1570 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ था और इसने 1528 रुपये के लो लेवल को छुआ। बैंक के शेयरों में आई इस बड़ी गिरावट की वजह से HDFC Bank के निवेशकों को 100,000 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।

16 जनवरी को HDFC Bank का मार्केट कैप 12,74,740.22 करोड़ रुपये पर था। वहींआज ये घटकर 11.68 लाख करोड़ ये रह गया। बुधवार के कारोबार के दौरान मार्केट कैप 106740.22 करोड़ रुपये फिसल गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज