Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा: मायावती

Bahujan Samaj Party | BSP president | Mayawati | 2024 Lok Sabha election | shreshth bharat |

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के रुख को दोहराया और कहा कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। बसपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव खत्म होने के बाद गठबंधन के बारे में विचार कर सकती है।

बसपा पार्टी अध्यक्ष ने कहा “गठबंधन को लेकर हमारा अनुभव हमारे लिए कभी फायदेमंद नहीं रहा है और गठबंधन से हमें नुकसान ही ज्यादा होता है। इसी वजह से देश की ज्यादातर पार्टियां बसपा के साथ गठबंधन करना चाहती हैं। चुनाव के बाद गठबंधन पर विचार किया जा सकता है। अगर संभव हुआ तो गठबंधन पर विचार किया जा सकता है। बसपा चुनाव के बाद अपना समर्थन दे सकती है हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।”

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी शासित केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ़ दल लोगों का उत्थान करने के बजाय उन्हें कुछ मुफ्त राशन देकर उन्हें अपना ‘गुलाम’ बनाने की कोशिश कर रहा है।

मायावती ने कहा “लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने और उन्हें रोजगार प्रदान करने के बजाय केंद्र और राज्य सरकारें उन्हें कुछ मुफ्त राशन प्रदान कर रही हैं और उन्हें अपना पेट भरने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, यूपी में हमारी सरकार ने लोगों को सशक्त बनाने के लिए रोजगार प्रदान किया है। उन्होंने उन दावों का भी खंडन किया कि वह राजनीति से संन्यास ले सकती हैं और कहा कि वह अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेंगी।‘’

मायावती ने कहा “पिछले महीने मैंने आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया था जिसके बाद मीडिया में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि मैं जल्द ही राजनीति से संन्यास ले सकती हूं। हालांकि मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि ऐसा नहीं है, और मैं पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखूंगी।”

बसपा प्रमुख ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से 2024 के चुनाव में “बसपा को अनुकूल जनादेश दिलाने में मदद करने के लिए पूरी ताकत से काम करने” का आह्वान किया। अनुसूचित जाति-केंद्रित पार्टी, बसपा, 1990 और 2000 के दशक में उत्तरप्रदेश में एक प्रमुख राजनीतिक ताकत थी, लेकिन पिछले दशक में इसमें धीरे-धीरे गिरावट देखी गई। 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को केवल 12.8 प्रतिशत वोट मिले, जो लगभग तीन दशकों में सबसे कम है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल