श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पूर्व CM जगदीश शेट्टार फिर थामेंगे बीजेपी का दामन

Jagdish Shetty | Shreshth Bharat

लोकसभा चुनाव 2024 के आगाज़ के साथ नेताओं की एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आवाजाही शुरु हो गई है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार एक बार फिर बीजेपी में शामिल होंगे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार करीब सात महीने बाद फिर से घर वापसी कर रहे है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से टिकट कटने के बाद उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

जगदीश शेट्टार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। वो फिलहाल बीजेपी ऑफिस में मौजूद हैं। अब से कुछ ही देर में वह बीजेपी में शामिल हो जायेंगे। ज्वाइनिंग के दौरान बीएस येदियुरप्पा और बीवाई राघवेंद्र भी मौजूद रहेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले शेट्टार ने बीजेपी छोड़ दी थी और कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

जब उन्हें टिकट नहीं मिला था तो उन्होंने दूसरी पार्टी का रुख कर लिया था। पर अब फिर से चुनाव के मद्देनजर उन्होंने बीजेपी में वापसी कर ली है। जगदीश शेटर लिंगायत सुमदाय से आते हैं। शेट्टार के अलावा कर्नाटक के पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनीकप्पा भी बीजेपी में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम शेट्टार के साथ शंकर पाटिल ने भी पार्टी छोड़ दी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज