Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 2024: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट

lok sabha election 2024 congress leader Rahul Gandhi addressed public meeting in Amethi

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी ने अपनी पुरानी सीट अमेठी छोड़ दी है। राहुल गांधी रायबरेली से पर्चा भरेंगे। वहीं, अमेठी की सीट पर किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार की सुबह कांग्रेस पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

बता दें, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ रहे थे। उनके सामने थी भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी। इस चुनाव में राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर रही हैं।

अमेठी लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता अतिउत्साह में नजर आ रहे हैं। यूपी कांग्रेस की ओर से अमेठी सीट को लेकर राहुल गांधी का नाम आगे किया गया था, लेकिन अब राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। बीते कुछ समय से बीजेपी नेताओं समेत मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी की ओर से भी इसको लेकर निशाना साधा गया है कि राहुल चुनाव हारने के बाद अमेठी से गायब हो गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा