Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश

Weather Forecast; मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। विभाग ने बताया है कि कई राज्यों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
weather forecast today heatwave rain

Weather Forecast Today: दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कई राज्यों में लू चल रही है। इससे पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। कल रायलसीमा के नंदयाल में तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को झुलझा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। आइए, जानते हैं…

पलवांचा और बोलनगीर में 45 के पार पहुंचा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को तेलंगाना के पलवांचा में 45.3 डिग्री, ओडिशा के बोलनगीर में 45 डिग्री, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के रेंटाचिंटाला में 44.8 डिग्री, तमिलनाडु के करूर परमथी में 44.3, तटीय पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में 44.2 और बिहार के शेखपुरा में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इन राज्यों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार में 5 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गुजरात और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले 4 दिनों के दौरान लू चलने की संभावना है। विदर्भ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में लू चलने की संभावना है।

यूपी-उत्तराखंड में होगी बारिश

IMD के मुताबिक आज से 6 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 5-8 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 4 और 5 मई को हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली और 4 मई को पंजाब और पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आज, 5 और 6 मई को उत्तर प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान और हरियाणा और दिल्ली में तेज़ सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

बिहार-झारखंड में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 5 मई के दौरान ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उसके बाद 06-09 मई के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 5 से 9 मई के दौरान बिहार और झारखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक, आज से 8 मई के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ छिटपुट, हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। सिक्किम में भी 5 मई को छिटपुट बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज दिन के समय तेज सतही हवाएं शुरू होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा