Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अगर कराना है शादी का रजिस्‍ट्रेशन तो अब देना होगा ये जरूरी कागज

शासन की ओर से विवाह प्राप्त के लिए शपथ पत्र अनिवार्य किया गया है और सभी को यह निर्देशित कर दिया गया है कि डॉक्यूमेंट के साथ दहेज का प्रमाण पत्र भी दें। इसके लिए कार्यालय में नोटिस भी लगा दिया गया है। अगर कोई अपना दहेज...
marriage register | marriage | document | shreshth bharat

शादी सात जन्मो का बंधन होता है। शादी को सफल बनाने के लिए जितना जरूरी बड़ों का आशीर्वाद होता है। उतना ही जरूरी विवाह का प्रमाण पत्र भी होता है। जी हां, विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए हजारों की तादाद में आवेदन किए जाते हैं। नियम के मुताबिक, वर-वधु पक्ष की ओर से विवाह का कार्ड ,आधार कार्ड, हाई स्कूल की मार्कशीट के साथ दो गवाहों के दस्तावेज भी लगाए जाते हैं। लेकिन, अब अगर आपको अपनी शादी रजिस्टर्ड करानी है तो उसके लिए दहेज का ब्यौरा भी देना होगा।

अधिकारी दीपक श्रीवास्तव के मुताबिक, शासन की ओर से विवाह प्राप्त के लिए शपथ पत्र अनिवार्य किया गया है और सभी को यह निर्देशित कर दिया गया है कि डॉक्यूमेंट के साथ दहेज का प्रमाण पत्र भी दें। इसके लिए कार्यालय में नोटिस भी लगा दिया गया है। अगर कोई अपना दहेज का ब्यौरा नहीं लाता है तो शादी का पंजीकरण नहीं कराया जाएगा।

कब कराना होता है रजिस्‍ट्रेशन?

नियमों के मुताबिक, पति-पत्नी को उनकी शादी के 30 दिन के भीतर मैरिज रजिस्‍ट्रेशन के लिए आवेदन करना होता है। अगर किसी कारण के चलते दंपति 30 दिनों के भीतर रजिस्‍ट्रेशन नहीं करा पाया तो वे अतिरिक्‍त फीस के साथ 5 वर्ष तक मैरिज रजिस्‍ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, अगर शादी को 5 वर्ष से अधिक का समय बीच चुका है तो मैरिज रजिस्‍ट्रेशन की छूट संबंधित जिला रजिस्ट्रार ही दे सकता है।

कहां काम आता है शादी का सर्टिफिकेट?

  • शादी के बाद अगर आप ज्‍वाइंट बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, तो मैरिज सर्टिफिकेट जरूरी होता है।
  • पासपोर्ट के लिए अप्‍लाई करते समय भी शादी के प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है।
  • अगर आप शादी के बाद बीमा कराना चाहते हैं, तो अपना मैरिज सर्टिफिकेट जरूरी होगा।
  • अगर दंपति ट्रैवल वीजा या किसी देश में स्‍थाई निवास के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
  • अगर महिला शादी के बाद सरनेम नहीं बदलना चाहती, तो ऐसे में मैरिज सर्टिफिकेट के बगैर सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
  • शादी के बाद किसी नेशनल बैंक से लोन लेने के लिए शादी का सर्टिफिकेट जरूरी होता है।
  • किसी भी प्रकार के कानूनी मामले में मैरिज सर्टिफिकेट जरूरी होगा। जैसे अगर दंपति में से कोई एक शादी के बाद धोखा देकर भाग जाता है, तो शिकायत दर्ज कराने के लिए शादी का सर्टिफिकेट काम आएगा।
  • तलाक की अर्जी लगाने के लिए भी मैरिज सर्टिफिकेट काम आएगा। सिंगल मदर या तलाकशुदा महिलाओं को नौकरी में रिजर्वेशन लेने के लिए तलाक का डॉक्‍यूमेंट दिखाना होता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग