लोकसभा चुनाव रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19 जनवरी को सोलापुर आ रहे हैं। मोदी यहां देश का सबसे बड़ा लो-कॉस्ट हाउसिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगें। 12 जनवरी को भी पीएम नवी मुंबई आए थे। उन्होंने समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया। जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाई। तब से लेकर अब तक पीएम मोदी 7 बार महाराष्ट्र का दौरा चुके हैं। पीएम मोदी का बार-बार महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में जाना कोई संयोग नहीं बल्कि यह एक उनकी रणनीति है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी अलग अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश 80 के बाद लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें महाराष्ट्र 48 में ही हैं। मोदी की पैनी निगाह महाराष्ट्र पर टिकी हुई है।
भाजपा ने पूरे लोकसभा के लिए 400 पार का नारा दे डाला है तो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 45 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर रखा है। पिछले चुनाव में भाजपा और अविभाजित शिवसेना के गठबंधन ने 41 सीटें जीती थीं। अब शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP बिखर चुकी है। शिंदे गुटों में बिखर चुकी है। भाजपा अपनी चुनावी पृष्ठभूमि मजबूत कर लेना चाहती है। जिससे लोकसभा की लड़ाई शुरू होने से पहले ही भाजपा के पक्ष में आ जाए।