श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

58 सीट, 889 उम्मीदवार और 11 करोड़ मतदाता… छठे चरण की बड़ी बातें

Loksabha election 2024 6 phase voting: छठे चरण के मतदान के लिए 1.14 लाख मतदान केंद्रों पर 11.4 लाख मतदान अधिकारी रखे गए हैं। 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता आज 889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिला...
voters | loksabha election 2024 | election 2024 | loksabha election 2024 6 phase voting | shreshth bharat

Loksabha election 2024 6 phase voting: देश में इस वक्त लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। आज छठे चरण में 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और मनोहर लाल, भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में आज ईवीएम में कैद हो जाएगा।

5.29 करोड़ महिला मतदाता

छठे चरण के मतदान के लिए 1.14 लाख मतदान केंद्रों पर 11.4 लाख मतदान अधिकारी रखे गए हैं। 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता आज 889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिला और 5,120 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

हरियाणा की 10 सीटों पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार

छठे चरण के मतदान के खत्म होने के बाद 889 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इस चरण में महिला उम्मीदवारों की बात करें तो 889 उम्मीदवारों में से 84 महिला हैं। बता दें, 889 उम्मीदवारों में से सबसे ज्यादा 223 उम्मीदवार हरियाणा से हैं। यहां पर 10 सीटों पर मतदान जारी है। वहीं, उत्तर प्रदेश की कुल 14 सीटों पर 144 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सबसे कम जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर 20 उम्मीदवार हैं।

छठे चरण में 889 में 183 उम्मीदवार दागी

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने छठे चरण में चुनाव लड़ रहे सभी 889 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों के आधार पर एक रिपोर्ट जारी दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 889 उम्मीदवारों में से 183 उम्मीदवारों को दागी बताया हैं। इन पर कई संगीन मामले चल रहे हैं। वहीं, 343 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने खुद को करोड़पति बताया है। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में हर उम्मीदवार के पास औसतन 6.21 करोड़ की संपत्ति है।

छठे चरण में बीजेपी के सबसे अमीर उम्मीदवार नवीन जिंदल

छठे चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवार नवीन जिंदल हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जिंदल ने कुल 1241 करोड़ की संपत्ति बताई है। इस मामले में दूसरे स्थान पर बीजद के संत्रप्त मिश्र हैं। ओडिशा की कटक सीट से चुनाव लड़ रहे संत्रप्त ने अपने हलफनामे में 482 करोड़ की संपत्ति बताई है। तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी AAP के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता हैं। हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ रहे सुशील की संपत्ति 169 करोड़ की है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य