Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: ‘BJP’ के मनोज तिवारी को चुनौती दे रहे हैं ‘Congress’ के कन्हैया

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी और कांग्रेस के कन्हैया कुमार में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि एग्जिट पोल में मनोज तिवारी जीतते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन ये 4 जून को साफ होगा कि इस सीट पर कौन बाजी मारेगा।
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा ने भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। तिवारी भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष रह चुके हैं और दो बार के सांसद हैं। इस सीट पर सामने इंडिया गठबंधन ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। कन्हैया के पक्ष में आम आदमी पार्टी (AAP) भी प्रचार कर रही है। कन्हैया 2019 का चुनाव बिहार की बेगूसराय सीट से हार चुके हैं, जहां उन्हें भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह से हार का सामना करना पड़ा था।

इस सीट पर है भाजपा का कब्जा

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर भाजपा 2014 से लगातार जीत रही है। इस सीट पर पिछले चुनाव में मनोज तिवारी ने जीत हासिल की थी। इस बार भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है। दूसरी ओर, कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी ने इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। AAP के समर्थन से कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी को मजबूती मिली है। अब देखना होगा कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं।

2008 में अस्तित्व में आई थी सीट

उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट को 2008 में बनाया गया था। साल 2009 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस पार्टी के जय प्रकाश अग्रवाल ने इस सीट पर जीत हासिल की। लेकिन 2014 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट पर कब्जा कर लिया है। मनोज तिवारी, जो एक प्रसिद्ध अभिनेता और गायक हैं, ने 2014 और 2019 में इस सीट पर जीत हासिल की। तिवारी का वोट शेयर 2014 में 45% से बढ़कर 2019 में 54% हो गया।

T20 World Cup 2024 में क्या होगी सलामी जोड़ी? रोहित शर्मा की बढ़ी टेंशन

इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है, जिनकी आबादी लगभग 20.7% है। वर्तमान लोकसभा चुनाव में तिवारी का मुकाबला कन्हैया कुमार से है, जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर पूर्व दिल्ली सीट 2020 के दिल्ली दंगों का केंद्र भी रही है, जिसमें 53 लोग मारे गए और 583 लोग घायल हुए। दंगे साम्प्रदायिक तनाव के कारण हुए थे, और यह सीट अभी भी साम्प्रदायिक राजनीति के लिए संवेदनशील है।

आपको बता दें, इस सीट के बारे में Exit Polls में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुछ का कहना है कि इस सीट से कन्हैया कुमार को जीत मिल सकती है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने मनोज तिवारी को छोड़कर अपने सभी संसदों को बदल दिया है। इस बार दिल्ली में सात में छह को पहली बार टिकट दिया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग