Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Chandigarh Election 2024: मनीष तिवारी और संजय टंडन में कड़ी टक्कर

chandigarh Lok Sabha Election 2024 Polling चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस ने पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ बीजेपी के संजय टंडन मैदान में हैं। यहाँ आप और कांग्रेस मिल के लड़ रही है। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की किरण अनुपम खेर ने कांग्रेस के पवन कुमार बंसल को हराया था।
Lok Sabha Election 2024 ph ase 7 Polling | manish tiwari| sanyay tandon| shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024 7th Phase Voting: आज आठ राज्यों (7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश) की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। अभी तक 6 फेज की वोटिंग हो चुकी है। इसके साथ ही ओडिशा में 42 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ मतदान हो रहा है। छठे फेज तक 485 सीटों पर मतदान हो चुका है। चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस ने पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ बीजेपी के संजय टंडन मैदान में हैं। यहाँ आप और कांग्रेस मिल के लड़ रही है। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की किरण अनुपम खेर ने कांग्रेस के पवन कुमार बंसल को हराया था। साल 1999 से लेकर 2009 तक पवन बंसल यहाँ से लगातार चुनाव जीत चुके हैं।

सातवें चरण में इस चरण में कुल 10.06 करोड़ मतदाता 904 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। कुल 1.09 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

आज यानी सातवें चरण में पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर भी मतदान हो रहा है।

Lok Sabha Election 2024 Phase 7 में 57 सीटों पर वोटिंग जारी

वहीं, यूपी के 11 जिलों की 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ये सभी सीटें पूर्वी यूपी में आती हैं। इनमें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बासगांव (सु), घोसी, बलिया, सलेमपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सु) सीट शामिल हैं। मिर्जापुर से अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल, गोरखपुर से भोजपुरी कलाकार रवि किशन व बलिया से पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर मैदान में हैं।

आखिरी चरण में पीएम मोदी , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अभिनेत्री कंगना रणौत और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की किस्मत का फैसला होना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा