Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की छठी लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट

BJP | LOKSABHA ELECTION 2024| SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी की ओर से लड़ रहे तीन उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है। जारी लिस्ट में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया गया है। भाजपा ने इंदु देवी जाटव राजस्थान की करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से खड़ा किया है। तो वहीं,  कन्हैया लाल मीणा को दौसा से खड़ा किया गया है। इसके अलावा थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को  इनर मणिपुर लेाकसभा सीट से  चुनावी मैदान में उतारा गया है।

बीते रविवार को जारी की थी पांचवीं लिस्ट

भाजपा ने इससे पहले रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। पांचवीं लिस्ट में करीब 111 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। भाजपा अभी तक करीब 400 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। बता दें कि 19 अप्रैल से 1 जून तक लोकसभा की 543 सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी।

भाजपा ने अब तक करीब 400 प्रत्याशियों का एलान किया

भाजपा द्वारा जारी की गई पहली लिस्ट में पार्टी ने 195 नामों का एलान किया था। पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम शामिल थे। साथ ही 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था। भाजपा की दूसरी सूची में 72 नामों की घोषणा की गई थी। इस लिस्ट में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था। 

21 मार्च को भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। भाजपा ने तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को कोयंबटूर को पार्टी टिकट दिया था। तो वहीं, चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को चुनावी मैदान में उतारा गया था।

इसके बाद 22 मार्च को भाजपा ने तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया । इसके अलावा पुडुचेरी की एक सीट के लिए भी प्रत्याशी का नाम बताया गया था। भाजपा ने पांचवीं लिस्ट 24 मार्च को जारी किया था। इसमें 111 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती