श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रायबरेली से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी, प्रियंका लड़ेगी वायनाड से उपचुनाव

Rahul Gandhi will remain MP from RaeBareli: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया बातचीत में खुलासा किया कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद रहेंगे। वहीं, उन्होंने साथ यह भी घोषणा कि उनकी जगह वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लडेंगी...
RAHUL GANDHI | PRIYANKA GANDHI | SHRESHTH BHARAT

Rahul Gandhi will remain MP from RaeBareli: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया बातचीत में खुलासा किया कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद रहेंगे। वहीं, उन्होंने साथ यह भी घोषणा कि उनकी जगह वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लडेंगी।

खरगे ने प्रियंका गांधी के एक पुराने स्लोगन को दोहराते हुए कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’। इस तरह कांग्रेस ने एक ही दिन में दो बड़ी घोषणाएं की हैं. एक तो राहुल गांधी का निर्णय कि वह रायबरेली से ही सांसद बने रहेंगे और दूसरा कि कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी भी उतार दिया है।

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। उन्हें दोनों ही सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन आज उन्होंने घोषणा की है वह रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। नियमों के अनुसार, राहुल गांधी को आए लोकसभा नतीजों के 14 दिनों के भीतर एक सीट खाली करनी थी। इसी बीच उन्होंने ने रायबरेली में रहने का विकल्प चुना है, तो उनकी बहन प्रियंका वायनाड की खाली हुई सीट से उपचुनाव लड़ेंगी।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें 687649 वोट मिले। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 297619 मत प्राप्त हुए थे। इस तरह राहुल गांधी ने 390030 वोटों से विजय हासिल की थी। बता दें कि, रायबरेली सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान हुआ था। यहां नॉमिनेशन के अंतिम समय में कांग्रेस ने राहुल के नाम का ऐलान किया था। 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस यूपी से केवल रायबरेली लोकसभा सीट ही जीत सकी थी।

रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस ने साल 2014 की मोदी लहर में भी रायबरेली की सीट जीती थी। इतना ही नहीं, 2019 के चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ इसी सीट पर चुनाव जीती थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज