श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मालदीव के राष्ट्रपति भी प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल, देखें गेस्ट लिस्ट

शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए दुनियाभर के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूरों को भी आमंत्रित किया गया हैं।
PM MODI | Mohamed Muizzu| PM Modi Oath ceremony| shreshth bharat

PM Modi Oath Ceremony: NDA की जीत के बाद 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए दुनियाभर के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूरों को भी आमंत्रित किया गया हैं। सूत्रों की मानें तो इस शपथ ग्रहण में 7000 से ज्यादा मेहमान शामिल हो सकते है।

मालदीव के राष्ट्रपति ने स्वीकार किया आमंत्रण

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को भी भेजा गया था, जिसे मुइज्जू ने स्वीकार कर लिया है। संभावना है कि वो शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी भारत आएंगे। हालांकि, अभी तक मालदीव सरकार की तरफ से अनके आने की पुष्टि नहीं की गई है। अगर मोहम्मद मुइज्जू भारत आते हैं तो यह उनके राष्ट्रपति बनने के बाद पहली भारत यात्रा होगी।

शपथ ग्रहण समारोह में 7000 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सफाईकर्मी, मजदूर, ट्रांसजेंडर, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और विकसित भारत के राजदूतों को शपथ ग्रहण का खास मेहमान बताया जा रहा हैं। नरेंद्र मोदी रविवार को 7000 से ज्यादा मेहमानों के बीच अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के लिए ड्रोन दीदियों को भी आमंत्रित किया गया है। एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव भी इस शपथ समारोह में शामिल होंगी।

इन देशों ने स्वीकार किए निमंत्रण

शपथ समारोह का निमंत्रण बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, मालदीव, मॉरिशस और सेशेल्स जैसे देशों ने स्वीकार कर लिया है। शपथग्रहण समारोह में दर्जनों देशों के राजदूत और उच्चायुक्त भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा, उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़ी दिग्गज हस्तियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़े- 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी, राजधानी में धारा 144 लागू

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज