श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

लोकसभा अध्यक्ष पद पर कौन होगा विराजमान? NDA आज करेगा एलान

Parliament Session 2024: आज NDA अपने लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही पहले दिन जो सांसद...
Parliament Session 2024

Parliament Session 2024: संसद सत्र का आज दूसरा दिन है। आज यानी मंगलवार को NDA अपने लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही पहले दिन जो सांसद शपथ नहीं ले पाए थे, वो आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

मोदी सरकार को कड़ी टक्कर देगा BJD

सूत्रों की माने तो BJD संसद में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। बीते सोमवार को ही भुवनेश्वर में BJD संसदीय दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में पटनायक ने इस बात की घोषणा की थी। बता दें कि लोकसभा चुनावव 2024 में BJD को करारी हार का सामना करना पड़ा था। BJD एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। नवीन पटनायक 24 साल तक सत्ता में रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें भाजपा से हार का सामना करना पड़ा।

Parliament Session 2024: ऐसा रहा संसद सत्र का पहला दिन

18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज काफी हंगामेदार रहा। पहले दिन सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री शपथ लेने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष के नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और संविधान की प्रतियां लहराने लगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा सांसद भृतहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। साथ ही पहले दिन पीएम मोदी ने आपातकाल को याद किया और कहा कि 25 जून न भूलने वाला दिन है। 50 साल पहले इसी दिन संविधान को कुचल दिया गया था।

Read More- तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत दो बच्चियों को रौंदा, तीनों की मौत


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य