Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IAS एग्जाम छूटने पर बेसुध हुए मां-बाप, संभालती दिखी बेटी , देखें वीडियो

IAS: गुरुग्राम के एक परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी को देरी से पहुंचने पर परीक्षा देने से रोक दिया गया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...
Parents fainted after missing IAS exam, daughter was seen taking care of them watch video

IAS: रविवार (16 जून) को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 का आयोजन किया। एग्जाम का पहला सत्र सुबह 9 बजे शुरू हुआ। वहीं, गुरुग्राम के एक परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी को देरी से पहुंचने पर परीक्षा देने से रोक दिया गया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एक्स (ट्विटर) पर एक यूजरने इस वीडियो को शेयर है। वीडियो में अभ्यर्थी की मां बेहोशी की हालत में दिखाई दे रही हैं. जबकि पिता गुहार लगा रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो में पेपर छूटने के बाद भी युवती बिना आपा खोए बड़े धैर्य के साथ अपने माता-पिता को संभालते हुए दिखाई दे रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की के पिता को रोते-बिलखते (IAS) देखा जा सकता है। लड़की विडियो में कह रही है, “पापा! पानी पियो। क्यों ऐसे कर रहे हो? पापा, हम अगली बार दे देंगे। कुछ ऐसी बात नहीं है।” पिता कहते हैं, “एक साल गया बाबू हमारा।” जिस पर लड़की जवाब देती है, “कोई बात नहीं! उम्र नहीं निकली जा रही।” पिता और बेटी रोती हुई मां को सांत्वना देने की कोशिश करते हैं जो बार-बार कहती है, “ना जाऊंगी।”

यह भी पढ़ें- दिल्ली जल संकट: प्रभावित क्षेत्रों में दिन में एक बार होगी पानी की आपूर्ति

वीडियो पर लोग दे रहे रिएक्शन

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, “प्रिंसिपल यहीं हैं, रिपोर्टिंग समय के बाद किसी को भी अनुमति नहीं है।” एक व्यक्ति ने लिखा, “मैंने भी कल परीक्षा दी, उन्होंने मुझे सुबह 9 बजे के बाद भी अंदर जाने दिया,लेकिन कुछ कॉलेजों में, यह प्रिंसिपल पर निर्भर करता है। उन्होंने उम्मीदवारों को सुबह 9:25 बजे तक अनुमति दी और उसके बाद गेट बंद कर दिया, वह दयालु थे।” बता दें कि इस क्लिप 2.5 मिलियन व्यूज़ और सात हज़ार लाइक्स मिल चुके हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड