Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इन फिल्मों को देखने के बाद माया नगरी मुंबई से हो जाएगा प्यार, नहीं देखी तो अभी करें लिस्ट में शामिल

बॅालीवुड की कुछ फिल्मों ने काफी बेहतरीन ढंग से कैप्चर किया हैं और आज इस आर्टिकल में हम आपको बॅालीवुड की ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने...
Movies That Capture The Beauty Of Mumbai

Movies That Capture The Beauty Of Mumbai: कहते हैं कि मुंबई शहर कभी नहीं सोता। ‘सपनों का शहर’ मुंबई अपने कभी न रुकने वाले चमक-धमक और ग्लैमर के लिए पूरे भारत में मशहूर हैं। इस शहर की इसी खूबसूरती को बॅालीवुड की कुछ फिल्मों ने काफी बेहतरीन ढंग से कैप्चर किया हैं और आज इस आर्टिकल में हम आपको बॅालीवुड की ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुंबई शहर की भागती-दौड़ती लाइफ को दर्शाती है।

Movies That Capture The Beauty Of Mumbai: ये हैं बॅालीवुड की वो फिल्में

Gully Boy

बात अगर मुंबई शहर में कलाकारों के Struggle की करें तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विजय वर्मा और सिद्धांत चतुर्वेदी द्वारा अभिनीत फिल्म Gully Boy है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया हैं। यह फिल्म Street Rappers के जीवन पर बनाई गई है। फिल्म ने झुग्गी-झोपड़ियों (धारावी) से उभरने वाली Hip-hop Culture के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में मुंबई की बोली और भाषा ने फिल्म के समग्र माहौल को और भी बेहतर ढंग से दिखाया गया है।

Wake Up Sid

कहा जाता है कि मुंबई शहर पहले कभी इतनी रोमांटिक नहीं लगी थी, जितनी अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म Wake Up Sid में लोगों को लगी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आपको पहली बारिश से लेकर समुद्र के किनारे मरीन ड्राइव पर चाय की चुस्की लेने तक, सबसे रूबरू करवा देगी।

Ok Jaanu

इस लिस्ट में दूसरा नाम शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म Ok Jaanu का है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म में मुंबई के ओवल मैदान से लेकर एशियाटिक लाइब्रेरी, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और मरीन ड्राइव के साथ-साथ लगभग पूरी मुंबई के दर्शन करवाती है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर Live-in Relationship में रहते हैं, जिसके बाद दोनों को प्यार हो जाता है।

CityLights

फिल्म के नाम से पता चलता है कि यह फिल्म शहर के जीवन के बारे में बताती है। इस फिल्म में राजकुमार राव और पत्रलेखा हजारों लोगों की कहानी बयां करते हैं, जो सपनों के शहर में कुछ बड़ा करने की उम्मीद में आते हैं, लेकिन ऐसा करने में असफल हो जाते हैं। इस फिल्म में मुंबई शहर के इन लोगों के बारे में बताया गया है, जिनके सपने ‘सपनों का शहर’ मुंबई ने पूरे नहीं किए हैं।

https://youtu.be/_FzVZZBD6HY

Jaane Tu…Ya Jaane Na

इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में Genelia Deshmukh और Imran Khan ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मुंबई के कुछ मशहूर स्थानों को दिखाया गया है। जब भी अदिति उदास होती, तो वह बांद्रा फोर्ट में पहुंच जाती। इसके अलावा, इस फिल्म में सेंट जेवियर्स कॉलेज जैसी शानदार जगहों को भी दिखाया गया है।

Dhobi Ghat

किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म Dhobi Ghat में आमिर खान, कृति मल्होत्रा, प्रतीक बब्बर और मोनिका डोगरा लीड रोल में है। इस फिल्म में इन चारों के चार अलग-अलग जीवन शैली से जुड़े लोगों की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में मुंबई के मरीन ड्राइव के दृश्य के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाली गलियों, आरामदायक ईरानी बेकरियों और पुराने मोहल्लों सहित कई खूबसूरत जगहों को कैप्चर किया है।

पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर Sonakshi Sinha का बड़ा खुलासा, बोलीं- वो नहीं चाहते कि शादी…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा