Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नीट परीक्षा रद्द करने पर SC का बड़ा फैसला, 1563 उम्मीदवारों के ग्रेस मार्क वापस, फिर से होगी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फिर सुनवाई की। अदालत ने कहा कि एनटीए की ओर से NEET-UG के 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस अंक देने के फैसले को वापस ले लिया है...

NEET-UG Row: नीट यूजी परीक्षा को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फिर सुनवाई की। इस दौरान देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा कि एनटीए की ओर से NEET-UG के 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस अंक देने के फैसले को वापस ले लिया है। अब इन उम्मीदवारों को 23 जून को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा।

30 जून को आएंगे परीक्षा के नतीजे

इस परीक्षा के नतीजे 30 जून को आएंगे। ऐसे में अब छात्रों (NEET-UG Row) के पास विकल्प होगा कि वे फिर से परीक्षा देना चाहते हैं या बिना ग्रेस मार्क के काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि वह NEET-UG 2024 की काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगा। काउंसलिंग जारी रहेगी। हम इसे रोकेंगे नहीं।

इतने NEET-UG 2024 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द

कोर्ट ने आगे कहा कि अगर परीक्षा होती है तो सब कुछ सही तरीके से होगा, इसलिए डरने की कोई बात नहीं है। वहीं, NTA ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि 1563 से ज्यादा उम्मीदवारों के रिजल्ट की समीक्षा के लिए समिति गठित की गई है, जिन्हें NEET-UG ग्रेस मार्क्स की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति ने 1,563 NEET-UG 2024 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- G7 Summit: आज इटली रवाना होंगे पीएम मोदी, मेलोनी के साथ करेंगे बैठक

सर्वोच्च न्यायालय ने एनटीए के इस दलील को रिकॉर्ड में लिया कि 1563 छात्रों की फिर से परीक्षा आज ही अधिसूचित की जाएगी और इसे संभवतः 23 जून को आयोजित किया जाएगा। परिणाम 30 जून से पहले घोषित कर दिए जाएंगे, ताकि जुलाई में शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रभावित न हो। 

SC ने लिया NTA के दलील का रिकॉर्ड

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए के इस दलील को रिकॉर्ड में लिया और 1563 छात्रों की फिर से परीक्षा आज ही अधिसूचित की जाएगी। इसे संभवत: 23 जून को आयोजित किया जाएगा और नतीजे 30 जून तक आएंगे, जिससे कि जुलाई में शुरू होने वाली काउंसलिंग पर किसी भी तरह का प्रभाव न पड़े।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही