श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NEET PAPER LEAK CASE: NSUI कार्यकर्ताओं ने NTA के ऑफिस में जड़ा ताला

कांग्रेस की स्टूडेंड विंग NSUI के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर आज, 27 जून को NTA के दफ्तर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। आलम यह था कि छात्र कार्यकर्ता एनटीए दफ्तर में घुस गए और नारेबाजी करते हुए NTA के ऑफिस पर ताला ही जड़ दिया...
NEET PAPER LEAK CASE NSUI workers locked NTA office

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस की स्टूडेंड विंग NSUI के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर आज, 27 जून को NTA के दफ्तर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। आलम यह था कि छात्र कार्यकर्ता एनटीए दफ्तर में घुस गए और नारेबाजी करते हुए NTA के ऑफिस पर ताला ही जड़ दिया। इस दौरान उनकी सुरक्षकर्मियों से भी झड़प हो गई।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय युवा कांग्रेस ने भी इसी मामले को लेकर प्रदर्शन किया था। यूथ कांग्रेस ने इस दौरान संसद मार्च का आयोजन किया और एनईईटी यूजी के पेपर को पुन: कराने की मांग की। भारत के विभिन्न हिस्सों से हजारों आईवाईसी कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में इकट्ठा हुए और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हुआ और पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग घायल हुए और कई को हिरासत में लिया गया था।

NEET Paper Leak Case : CBI को मिली इन आरोपियों की रिमांड

NEET पेपर लीक मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब इस मामले में संजीव मुखिया का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश बिहार पुलिस को काफी लंबे समय से है। CBI ने भी संजीव मुखिया को दबोचने के लिए अपनी टीम लगा दी है। बता दें, यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपी रवि अत्री ने संजीव मुखिया से जुड़े कई खुलासे किए थे, जिसमें उसने बताया कि संजीव मुखिया का गैंग पेपर लीक कराने में माहिर है। उसका नेटवर्क यूपी, बिहार, गुजरात, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। संजीव मुखिया ब्लूटूथ के जरिए देश में होने वाले अलग-अलग एग्जाम में सॉल्वर बैठाता था।

NTA के DG सुबोध सिंह को हटाया गया, NEET-PG प्रवेश परीक्षा भी हुई स्थगित

रवि पीएमटी पेपर लीक मामले में जा चुका है जेल

सूत्रों के मुताबिक, रवि अत्री ने पूछताछ में बताया कि जब वह 12वीं पास कर मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा गया था। वहीं से वह पेपर लीक कराने वाले गैंग के साथ जुड़ा था। रवि यूपी पुलिस पेपर लीक मामले से पहले पीएमटी पेपर लीक मामले में जेल जा चुका है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज