Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, HC ने खारिज की जमानत याचिका

मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है...
delhi excise policy case supreme court rejects manish sisodia bail plea

Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। याचिका पर सुनावाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने 14 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं, अब कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया है।

दूसरी बार खारिज हुई सिसोदिया की याचिका

न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा की सिंगल बेंच ने मामले पर अपना फैसला सुनाया है। ये दूसरी बार है, जब हाइकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की है। अब सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। मालूम हो कि इससे पहले निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में CBI और ईडी ने अगस्त साल 2022 में मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पिछले साल 26 फरवरी 2023 को उन्हें हिरासत में लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने सिसोदिया को 5 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद कोर्ट ने दो दिन और रिमांड बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़ें- ‘कोई गलती ही नहीं की तो मानूं क्यों’…,कोर्ट में बोले बृज भूषण सिंह

9 मार्च को हुई थी सिसोदिया की गिरफ्तारी

मामले में सीबीआई की FIR पर एक्शन लेते हुए ईडी ने सिसोदिया को 9 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। 28 फरवरी को सिसोदिया ने दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’