श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पुणे हिट एंड रन मामले में Bar मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, जानें महाराष्ट्र में शराब पीने की उम्र

महाराष्ट्र में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 साल है। ऐसे में अगर कोई बार कोई 25 वर्ष से कम उम्र के लड़के या लड़की को शराब परोसना कानून का उल्लंघन है...
Pune Car Accident Case minor accused father and grandfather remanded police custody till 31 may

Pune Hit And Run Case: पुणे हिट एंड रन मामले में आरोपी के पिता के बाद अब पब के मालिक और मैनेजर की गिरफ्तारी हुई है। इन पर नाबालिग को शराब पिलाने का आरोप है। दरअसल, महाराष्ट्र में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 साल है। ऐसे में अगर कोई बार 25 वर्ष से कम उम्र के लड़के या लड़की को शराब परोसता है तो ये कानून का उल्लंघन है।

जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

हालांकि, आरोपी की उम्र 17 साल है। ऐसे में बार के मालिकों के खिलाफ कानून का उल्लंघन कर नाबालिग को शराब पिलाने का आरोप है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 और 77 के तहत आरोप लगाए हैं। वहीं, सामने आए CCTV फुटेज में भी आरोपी को दुर्घटना से पहले शराब पीते देखा गया है।

आरोपी को हो सकती है 10 साल की सजा

पुणे ‘हिट एंड रन‘ मामले में महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है कि जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है वो पिछले एक महीने से बिना नंबर प्लेट के चल रही थी। वहीं, मामले में RTO का कहना है कि गाड़ी खरीदने के बाद अभी तक उसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडवीस के निर्देश के बाद पुणे पुलिस ने सत्र न्यायालय का रुख किया है। ‘हिट एंड रन’ मामले में अगर आरोपी को व्यस्क के तौर पर सजा होती है तो उसे 10 साल की सजा सुनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- हिट एंड रन मामले के आरोपी को परोसा पिज्जा-बिरयानी! बिना रजिस्ट्रेशन की कार, उठ रहे गंभीर सवाल

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मामला 19 मई का है। तेज रफ्तार से आ रही लग्जरी कार पोर्शे ने बाइक सवार कपल को टक्टर मार दी थी। कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था। हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। कपल मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। दोनों पेशे से इंजीनियर थे और पुणे में नौकरी कर रहे थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना