श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव आज, मतदान नहीं कर पाएंगे विपक्ष के ये बड़े नेता

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए ने ओम बिरला को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस के. सुरेश पर दांव लगाया है...
Om Birla elected as Lok Sabha Speaker against india Candidate k suresh

Lok Sabha Speaker Election: लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आज वोट डाले जाएंगे। एनडीए की तरफ से ओम बिरला और INDIA की तरफ से के.सुरेश चुनावी मैदान में हैं। मतदान आज (26 जुलाई) को सुबह 11 बजे होगा। सभी सांसद इस चुनाव में शामिल होंगे, लेकिन शशि थरूर और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 7 सांसद वोट नहीं डाल पाएंगे। इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं…

बता दें कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो चुका है। सत्र के शुरुआती दो दिन सांसदों ने शपथ ली है। हालांकि, अभी भी 5 विपक्षी सांसदों समेत 7 सांसदों ने शपथ नहीं ली है। इस वजह से ये सांसद आज होने वाले लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में भी वोट नहीं कर पाएंगे।

इंडिया को लगेगा तगड़ा झटका

जिन सांसदों ने शपथ नहीं ली है, उसमें शत्रुघ्न सिन्हा (टीएमसी), शशि थरूर कांग्रेस, दीपक अधिकारी(टीएमसी), नुरुल इस्लाम (टीएमसी), अफजाल अंसारी (सपा), इंजीनियर रसीद और अमृत पाल शामिल हैं। ये सभी सांसद लोकसभा (Lok Sabha Speaker Election) में दोनों दिन अनुपस्थित रहे। माना जा रहा है कि ये सभी चुनाव बाद शपथ लेंगे। इससे इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है।

NDA ने ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए ने ओम बिरला को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस के. सुरेश पर दांव लगाया है। हालांकि, संख्या बल के लिहाज से एनडीए काफी मजबूत है। उसके पास 292 सांसद हैं, जिनमें से अकेले बीजेपी के पास 240 सांसद हैं, जबकि इंडिया के पास 233 सांसद हैं। इनमें से भी 5 सांसदों ने अभी तक शपथ ग्रहण नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को CBI ने तिहाड़ जेल से किया

72 साल बाद होगा चुनाव

बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए 72 साल बाद चुनाव होगा। अभी तक अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से होता आ रहा था। सत्ता पक्ष के सांसद को स्पीकर, जबकि विपक्ष के सांसद को डिप्टी स्पीकर बनाया जाता था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच