Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अगर शरीर में दिख रहे ये लक्षण तो जरा भी न करें लापरवाही, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

Symptoms of liver damage: कहा जाता हैं कि बड़ी बीमारी का अंदेशा होने पर हमारा शरीर हमें चेतावनी देने लगता हैं। आज हम आपको ऐसे...
Symptoms of liver damage

Symptoms of liver damage: हमें अपने शरीर का बेहद ख्याल रखना चाहिए। समय-समय पर चेकअप और शरीर में हो रहे छोटे से छोटे परिवर्तनों पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि कहा जाता हैं कि बड़ी बीमारी का अंदेशा होने पर हमारा शरीर हमें चेतावनी देने लगता हैं। आज हम आपको ऐसे ही परिवर्तनों के बारे में बताएंगे, जो लिवर के खराब हो जाने के संकेत देते है।

लिवर हमारे शरीर का दूसरा सबसे बड़ा ऑर्गन है। लिवर भोजन को पचाने वाले एंजाइम्स का निर्माण करता है और वेस्ट को शरीर से बाहर निकालता है। शरीर में पहुंचने वाले अतिरिक्त फैट को भी लिवर ही जमा करता है और जब आप काफी समय तक भूखे रहते हैं, तो उस परिस्थिति में इसी फैट की मदद से शरीर को शक्ति मिलती है। इसके अलावा, ब्लड क्लॉटिंग की प्रक्रिया में भी लिवर की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

आमतौर पर लिवर इंजरी या डैमेज जैसी स्थितियों में खुद को रिपेयर भी कर लेता है, लेकिन जब डैमेज बहुत अधिक हो तो ऐसे में लिवर खराब होने लगता है। लिवर खराब होने के बाद शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। ये लक्षण समस्या की शुरूआत में ही आसानी से दिख सकते हैं, जिन्हें आमतौर पर लोग अनदेखा कर देते हैं।

(Symptoms of liver damage) शरीर के कई हिस्सों में खुजली होना

शरीर में पित्त का लेवल लिवर से सीधा जुड़ा हुआ है। जब लिवर खराब होने लगता है, तब शरीर में पित्त का लेवल भी बढ़ जाता है, जिसके कारण हाथ-पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा पर खुजली होने लगती है।

हाथ-पैरों में सूजन

अगर आपका पेट का आकार बढ़ रहा है तो हो सकता है कि आपका लिवर खराब है। साथ ही आपके हाथों-पैरों में सूजन भी बढ़ जाती है। जब लिवर ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता तो शरीर में लिक्विड जमा होने लगता है, जो सूजन को जन्म देता है।

स्किन का रंग पीला पड़ जाना

अगर आपका शरीर पीला पड़ गया है, तो हो सकता है कि आपका लिवर खराब हो चुका है। दरअसल, लिवर खराब होने का यह एक महत्वपूर्ण लक्षण है। जब आपका लिवर ठीक तरीके से काम नहीं करता तो इससे शरीर में बिलीरुबिन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे आपका स्किन का रंग पीला पड़ जाता है।

यह भी पढ़ें- क्या बच्चों के पेट में कूड़ा डाल रहे मां-बाप? जानें डॉक्टर ने क्या कहा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग