Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

International Yoga Day 2024: योग के लिए इन जगहों को चुन सकते हैं आप, मिलेगी शांति

International Yoga Day 2024

International Yoga Day: हर साल 21 जून को पूरा देश ही नहीं दुनिया में भी कई जगहों पर International Yoga Day मनाया जाता है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव दिया था। United Nations ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और दुनियाभर में 21 June को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया। 21 जून 2015 को पहली बार पूरे विश्व में योग का उत्सव मनाया गया।

योग प्राचीन व्यायाम का हिस्सा रहा है। रोजाना योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। ऐसा माना जाता है कि भारत में योग की उत्पत्ति लगभग 1500 ईसा पूर्व हुई थी, जिसके बाद से यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा बन गया। “योग” शब्द संस्कृत शब्द “युज” से लिया गया है, जिसका अर्थ है “एकसाथ होना।” यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का एक तरीका है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग हमारी सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही बल्कि इससे हमें मानसिक तौर पर भी काफी फायदा मिलता है।

योगाभ्यास करने के लिए लोग शांत स्थान की खोज करते हैं ताकि एकाग्रचित्त होकर योग करने में कोई दिक्कत न हो। हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां योग कर आपको एक अलग अनुभूति प्राप्त होगी।

ऋषिकेश
ऋषिकेश को अपने प्रमुख मंदिरों और आश्रमों की वजह से काफी लोकप्रियता हासिल है। ये शहर अपने आध्यात्मिक अध्ययन के केंद्रों के लिए भी जाना जाता है। ऋषिकेश को भारत की योग कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। यहां परमार्थ निकेतन समेत कई योग सेंटर हैं, जहां आप योगाभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा, आप गंगा नदी के तट पर भी योग कर सकते हैं। यहां अतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसमें दुनिया भर से लोग आते हैं। अगर बात की जाए ऋषिकेश में होटल स्टे की, तो आप ऋषिकेश में 700 से 1500 तक स्टे करने के लिए अच्छे होटल मिल सकते हैं।

हिमाचल
अगर आप योग करने के लिए शानदार जगह की तलाश में हैं तो हिमाचल आपके लिए बेस्ट जगह हो सकता है। हिमाचल के धर्मशाला में भी आप योगाभ्यास के लिए जा सकते हैं। यहां योग और मेडिटेशन के अलावा बौद्ध परंपराओं का अध्ययन भी किया जा सकता है। धर्मशाला में योगाभ्यास कर आप पहाड़ों पर योग करने का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। धर्मशाला में आपको 2000 से लेकर 5000 रुपये में रहने के लिए अच्छे होटल व कॉटेज मिल सकते हैं।

गोवा
गोवा नाम सुनते ही आप को समुद्र व पिकनिक स्पॉट याद आने लगते होंगे। गोवा वैसे तो अपनी नाइटलाइफ के लिए भी मशहूर है, लेकिन यहां ऐसी कई सारी जगहें जहां पर आप योग कर सकते हैं। बता दें कि गोवा के हां अंजुना और पालोलेम बीच पर कई योग ट्रेनिंग सेंटर हैं, जहां ध्यान और योग से जुड़ी वर्कशॉप आयोजित होती रहती है। अगर आप गोवा में रुकने के बारे में सोच रहे हैं तो गोवा में भी आपको 1000 से 5000 रुपये तक अच्छे होटल मिल जाएंगे।

केरल
योग के लिए केरल भी लोगों की पसंद होती है। हरे-भरे वातावरण में इस योग का अभ्यास करना अपने आप में एक अलग अनुभव रहता है। केरल में कई सारे योग रिट्रीट और केंद्र हैं, जहां जाकर योग सीखा जा सकता है। बात की जाए केरल में होटलों की तो वहां 1500 से 4000 रुपये में ठहरने के लिए अच्छे होटल मिल जाएंगे।

पुडुचेरी
पुडुचेरी दक्षिण भारत में स्थित एक केंद्र शासित राज्य है जो अपने पर्यटन स्थलों के लिए काफी मशहूर है। इस शहर को “The Europe of India” भी कहा जाता है। यहां पर कई दीप व समुद्र तट हैं जहां आप योग कर सकते हैं। यहां आपको 1000 से 6000 रुपये तक रुकने के लिए अच्छे होटल मिल जाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही