Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

International Yoga Day 2024: कब है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस? जानें क्यों खास है इस साल की थीम

International Yoga Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल की थी। दुनियाभर में पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। तभी से लेकर आज तक हर साल 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है...
International Yoga Day 2024 know importance history theme here in detail

International Yoga Day 2024: कहते हैं एक स्वस्थ्य शरीर में ही एक स्वस्थ्य मस्तिष्क निवास करता है। ऐसे में हमें अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए क्या रोजाना योग करना चाहिए, जिससे हम फिट रहे। आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। भारत समेत दुनियाभर में 21 जून (शुक्रवार) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

PM मोदी ने की थी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल

इस खास दिन को मनाने की शुरुआत भारत से ही हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल की थी। साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे यूनाइटेड नेशन ने स्वीकार किया और दुनियाभर में पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। तभी से लेकर आज तक हर साल 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

क्या है इस बार की थीम?

जैसा कि हम जानते हैं कि हर साल योग दिवस (International Yoga Day 2024) को खास बनाने के लिए कोई न कोई थीम रखी जाती है। इस बार विश्वभर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। साल 2024 की थीम ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ (Yoga for Women Empowerment) है। बता दें कि ये थीम खासकर के महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए रखा गया है।

यह भी पढ़ें- इन योगासनों से महिलाओं को होते हैं कई फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

योग करने के फायदे

नियमित रुप से योग का अभ्यास करने से हमारे शरीर में ताकत और लचीलापन आता है। साथ ही हमारी नसों को भी आराम मिलता है और मन शांत होता है। आसन मांसपेशियों, जोड़ों और त्वचा, और पूरे शरीर – ग्रंथियों, नसों, आंतरिक अंगों, हड्डियों, श्वसन और मस्तिष्क को प्रभावित करते हैं। योग के भौतिक निर्माण खंड आसन और सांस हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड