Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सपने में इन चीजों का दिखना देता है अशुभ संकेत…

रात को सोते वक्त सपने देखना सामान्य बात है, लेकिन कभी-कभी हम जो सपने देखते हैं वो हमारे भविष्य में घटने वाली घटनाओं को लेकर संकेत देते हैं।
Bad Dream | Dream | Dreams give bad omens | Bad Dream Remedies | Inauspicious Dreams

Bad Dream Remedies: सपनों की दुनिया बेहद ही रहस्यमयी व अलग होती है। इंसान जब सोता है तो उसे अगल-अलग प्रकार के सपने दिखाई देते हैं। सपने में दिखाई देने वाली हर चीज का कुछ न कुछ महत्व होता है। कभी ये सपने हमारे भविष्य में होने वाली अच्छी चीजों का संकेत देते हैं तो कभी-कभी हमारे जीवन में आने वाली समस्याओं को लेकर संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में कुछ चीजें दिखाई दें तो समझ जाइए कि आपकी जिंदगी में बुरा समय आने वाला है। आईए हम आपको सपने में दिखाई देने वाली ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताते हैं, जो इंसान के बुरे वक्त का संकेत देती हैं।

  • यदि सपने में आपको किसी की जेब, तिजोरी या पर्स या पैसे रखने का स्थान अगर खाली नजर आता है तो ऐसा माना जाता है कि आपको भविष्य में धन की समस्या हो सकती है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में गुलाब का फूल खिलता हुआ दिखता है या वह खुद गुलाब का फूल खाते हुए देखता है, तो यह अशुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपने का अर्थ है कि उस व्यक्ति को कोई गंभीर बीमारी हो सकती है।
  • अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को बच्चा और बूढ़ा होते हुए देखता है, तो इसका अर्थ है की उस व्यक्ति के जीवन में बहुत सारी परेशानियां एक साथ आ सकती हैं।
  • अगर कोई शादीशुदा व्यक्ति अपनी पत्नी का अपहरण होते हुए देखता है तो परिवार की किसी स्त्री के साथ विवाद हो सकता है। यह विवाद बड़ा रूप भी ले सकता है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में नदी या तालाब देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप आने वाले दिनों में पेट या लीवर जैसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं।
  • अगर आप सपने में काली रंग की बिल्ली को देखते हैं तो ये बहुत बुरा संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि आपके साथ आने वाले दिनों में कोई बुरी घटना घटित हो सकती है।
  • यदि आप सपने में खुद को गंदी जगह पर या कांटेदार पेड़ पर सोते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है की उस व्यक्ति को कई तरह की पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इस तरह के सपने आने पर व्यक्ति के मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा