Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तलाक के बाद ‘मूव ऑन’ के लिए सानिया मिर्जा ने किया ये काम, घर की नेम प्लेट पर जोड़ा ‘समवन स्पेशल’ का नाम

शोएब से अलग होने के बाद सानिया मूव ऑन करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हाल ही में सानिया ने कुछ ऐसा किया है, जो 'टॉक ऑफ द टाउन' बन गया है...
Sania Mirza added her son izhaan name on new namepalte after divorce from shoaib malik watch instagram post

Sania Mirza: स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। शोएब से अलग होने के बाद सानिया मूव ऑन करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हाल ही में सानिया ने कुछ ऐसा किया है, जो ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बन गया है।

सानिया के नए पोस्ट में हुआ खुलासा

हाल ही में सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये बात अपने फैंस के साथ शेयर की है। टेनिस स्टार के फैंस उनके इस फैसले से बेहद खुश भी हैं। दरअसल, सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने अपने घर की नेमप्लेट बदल दी है। जी हां, सानिया ने अपने घर की नेमप्लेट पर अपने लाडले बेटे इजहान का नाम लिखवाया है।

पोस्ट शेयर कर दिया मूव ऑन का हिंट

सानिया ने इसकी फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का हिंट भी दिया है कि अब वो अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुकी हैं। सानिया अपने बेटे इजहान के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें अब कैसी है एक्टर की हालत

13 साल बाद टूटा सानिया मिर्जा का घर

बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था। शादी के 13 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। शोएब की ये दूसरी शादी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सानिया अपने पति के एक्ट्रा-मैरिटल अफेयर से परेशान थीं। दोनों के आपसी रिश्ते ठीक नहीं थे, जिसकी वजह से सानिया ने शोएब को खुला दे दिया। सानिया से तलाक लिए बिना ही शोएब ने पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरा निकाह किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग