श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्ली में दोपहर एक बजे तक 34.37 फीसदी मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

Delhi Lok Sabha Election Voting: राजधानी में 2,627 जगहों पर 13,641 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत भी सामने आ गया है...
Delhi Lok Sabha Election Voting

Delhi Lok Sabha Election Voting: राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के 6वें चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। पोलिंग बूथों पर वोट डालने पहुंचे मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। सात लोकसभा सीटों पर कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। राजधानी में 2,627 जगहों पर 13,641 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वोट डालने आए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत भी सामने आ गया है।

राजधानी में दोपहर एक बजे तक इतने फीसद मतदान

  • चांदनी चौक- 32.18 फीसदी
  • पूर्वी दिल्ली- 34.24 फीसदी
  • नई दिल्ली- 31.66 फीसदी
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली- 37.31 फीसदी
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली- 35.72 फीसदी
  • दक्षिणी दिल्ली- 33.49 फीसदी
  • पश्चिम दिल्ली- 34.12 फीसदी

केजरीवाल ने परिवार के साथ डाला वोट 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे (Delhi Lok Sabha Election Voting) सिविल लाइंस स्थित अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ वोट दिया। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में मतदान किया। 

वही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी वोट डाला और लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और उनकी पत्नी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दिल्ली में 11 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग

  • चांदनी चौक- 18.55%
  • पूर्वी दिल्ली-22.41%
  • नई दिल्ली- 19.18%
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली- 24.49%
  • उत्तर-पश्चिमी दिल्ली- 22.67%
  • दक्षिणी दिल्ली- 21%
  • पश्चिमी दिल्ली- 21.56%

BJP प्रत्याशी मनोज तिवारी ने डाला वोट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दिल्ली में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी को दिल्ली में क्लीनस्वीप करेगी।

पहले 2 घंटे कैसा रहा वोटिंग का हाल?

बता दें कि दिल्ली में पहले दो घंटे में 8.94 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट में अब तक 8.82 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर पूर्वी सीट पर अभी तक सबसे ज्यादा 10.15 प्रतिशत मतदान हुआ है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !