Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शादी के एक महीने बाद ही मां बनने वाली हैं सोनाक्षी! वीडियो देख फैंस हैरान

हाल ही में सोनाक्षी ब्लैक पोल्का डॉट वाली ड्रेस में नजर आईं, जिसके बाद से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी हैं। सोशल मीडिया पर सोना की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से फैल रही हैं...
sonakshi sinha pregnancy rumours actress latest appearance with HUSBAND Zaheer Iqbal sparks watch video

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों को कई बार स्पॉट किया गया। हाल ही में सोनाक्षी ब्लैक पोल्का डॉट वाली ड्रेस में नजर आईं, जिसके बाद से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी हैं। सोशल मीडिया पर सोना की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से फैल रही हैं।

शादी के एक महीने बाद ही मां बनने वाली हैं सोनाक्षी!

सोनाक्षी को उनके पति जहीर इकबाल के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्टर उनका काफी ख्याल रखते दिखाई दिए। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा की ड्रेस देखने के बाद हर किसी के मन में ये सवाल आने लगा कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। जी हां, जहीर अपनी पत्नी सोनाक्षी का इतना ख्याल रखते दिखा रहे थे कि ये देख के हर किसी के मन सवाल उठ रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “ये भी प्रेग्रेंट है क्या” दूसरे ने लिखा, “ये भी प्रेग्नेंट होने वाली है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “लेजेंड इस ड्रेस को देखते ही समझ जाएंगे।” वहीं, वीडियो में पैपराजी एक्ट्रेस से पूछती कि तुम लोग इतना शांत क्यों हो। एक यूजर ने लिखा, ‘मैम शांत नहीं बस हैरान हैं कि क्या आप भी प्रेग्नेंट हो।’

पहले भी उड़ चुकी हैं सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहें

हालांकि, यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी (Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours) की खबरे आ चुकी हैं। इन खबरों पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए यह भी कहा था कि अगर आप शादी के बाद हॉस्पिटल जाते हैं तो लोगों को लगेगा कि आप प्रेग्नेंट हैं।

यह भी पढ़ें- पिता को अस्पताल में छोड़ हनीमून मनाने निकलीं सोनाक्षी, पानी में पति संग हुईं बोल्ड, देखें तस्वीरें

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा