Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शाकिब अल हसन पर बांग्लादेश में दर्ज हुआ हत्या का मामला

Murder Case Filed Against Shakib Al Hasan: पाकिस्तान के रावलपिंडी में टेस्ट मैच खेल रहे शाकिब अल हसन के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान पर हत्या का केस दर्ज हुआ है।
Murder Case Filed Against Shakib Al Hasan

Murder Case Filed Against Shakib Al Hasan: पाकिस्तान के रावलपिंडी में टेस्ट मैच खेल रहे शाकिब अल हसन के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाकिब अल हसन पर ढाका में एक कपड़े की दुकान में काम करने वाले शख्स की हत्या का आरोप लगा है।

अभी शाकिब पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। शाकिब के अलावा बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना समेत कुल 500 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

रफीकुल इस्लाम नाम के शख्स ने दर्ज कराया केस

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक शाकिब अल हसन के ऊपर यह केस रफीकुल इस्लाम नाम के शख्स ने दर्ज कराया है। रफीकुल के बेटे रूबेल की बांग्लादेश में धरना-प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक 7 अगस्त को रिंग रोड पर एक रैली चल रही थी और इस दौरान रूबेल को सीने में गोली लग गई थी। उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। इसी वजह से ढाका के अडाबोर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें- ओलंपियन भावना जाट पर NADA ने लिया एक्शन, 16 महीने का लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश में पिछले काफी समय से अस्थिरता का माहौल है। शेख हसीना के खिलाफ पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हुए और इसी वजह से उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा। इस वक्त अंतरिम सरकार बांग्लादेश को चला रही है।

मशरफे मुर्तजा के घर पर हुआ था हमला

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा को भी शेख हसीना के बांग्लादेश से बाहर भागने के बाद मुसीबतों का सामना करना पड़ा। उपद्रवियों ने उनके घर पर हमला कर दिया था और वहां आग भी लगा दी गई थी।

अब शाकिब अल हसन के खिलाफ ऐसा केस दर्ज किया गया है जो भविष्य में इस खिलाड़ी के लिए मुसीबतें पैदा कर सकता है। सवाल ये है कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद क्या शाकिब बांग्लादेश लौटेंगे?

ये भी पढ़ें- बदलापुर घटना के विरोध में उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र बंद का किया एलान

शाकिब की पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। बांग्लादेश में जिस तरह के हालात हैं उसे देखकर ऐसा ही लगता है कि ये खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद सीधे अमेरिका ही जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा