Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गंभीर-कोहली ने एक दूसरे को लगाया गले,  VIDEO ने जीता फैंस का दिल

Virat Kohli and Gautam Gambhir hug

IPL 2024 Virat Kohli and Gautam Gambhir: आईपीएल 2024 के 10वें मुकाबले में एक खास पल देखने के लिए मिला जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक दूसरे के आमने-सामने थी। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच से पहले सभी लोगों को कोहली और गौतम गंभीर के बीच की मुलाकात को लेकर भी उत्सुकता थी।

पिछले सीजन में कोहली-गंभीर के बीच की तकरार ने बटोरी थी चर्चा

आईपीएल 2023 में इसी मैदान पर जो हुआ था वह सभी जानते हैं। तब विराट और गौतम एक दूसरे से उलझ पड़े थे और इस बात को लेकर काफी चर्चा हुई थी कि दोनों के बीच की तल्खी बढ़ गई हैं। हालांकि गौतम गंभीर ने इस बात का खंडन किया था कि विराट के साथ उनके रिश्ते खराब है। गंभीर ने कहा था कि मैदान और मैदान से बाहर तालुकात अलग-अलग होते हैं।

IPL 2024 के 10वें मैच में गले मिले दिग्गज

अब इस ताजा मुकाबले में गंभीर और कोहली ने इस बात को साबित कर दिया है। इस मुकाबले में आरसीबी की पारी के ब्रेक आउट के दौरान कोहली और गंभीर के बीच की मुलाकात का वीडियो वायरल हो गया है। इस दौरान गौतम गंभीर विराट कोहली के पास आए और दोनों के बीच में बातचीत हुई। दोनों ने आपस में मुस्कुराते हुए एक दूसरे को गले लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

इस मुकाबले में विराट कोहली ने ओपनिंग में आते हुए 59 गेंद पर 83 रनों की पारी भी खेली थी। हालांकि जीत गौतम गंभीर की टीम को मिली। गौतम गंभीर केकेआर के मैटर हैं और वह क्रिकेट में अपनी सक्रियता बढ़ाने के लिए राजनीति की पारी को समाप्त कर चुके हैं।

मैच जीतने के बाद भी गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच हैंड शेक हुआ था। दोनों खिलाड़ियों ने काफी दोस्ताना और सहज तरीके से हाथ मिलाया।इसके साथ ही इन सब कयासों का अंत हो चुका है कि कोहली और गंभीर के बीच में किसी तरह का कोई मनमुटाव है। बता दें, विराट कोहली हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के पिता बने हैं। यह एक बेबी बॉय है जिसका नाम अकाय है। कोहली एक ब्रेक के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी फॉर्म पकड़ ली है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग