Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुख्तार अंसारी को पिता के बगल में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

MUKHTAR ANSARI | KABRA | GAJIPUR | SHRESHTH BHARAT

Mukhtar Ansari:माफिया मुख्तार अंसारी के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया।‌ पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम 4.45 बजे कड़ी सुरक्षा के साथ 30 गाड़ियों को काफिले के साथ गाजीपुर भेजा गया। देर रात करीब 1 बजे मुख्तार अंसारी का शव उसके युसुफपुर स्थित आवास पर पहुंचा। सुबह करीब दस बजे नमाज-ए-जनाजा होगी। इसके बाद मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

प्रशासन ने किया कब्रिस्तान का मुआयना

इसके लिए डीआईजी वाराणसी रेंज ओमप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ कब्रिस्तान का मुआयना भी किया है। मुख्तार अंसारी की कब्र उनके पिता सुभान उल्लाह अंसारी के बगल में खोदी गई है।

मुख्तार अंसारी के दफनाने में शामिल होने के लिए गैंगस्टर राजनेता मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा गाजीपुर पहुंच गया है। ओसामा, मुख्तार अंसारी के जनाजे की नमाज में शामिल होने के लिए उसके मोहम्मदाबाद में स्थित घर पर पहुंचा है।

मौत पर सवाल!

बांदा की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ने के बाद उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद ही मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इससे कुछ दिन पहले भी मुख्तार अंसारी बीमार पड़ गया था और उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया था। कुछ घण्टो के बाद उसकी तबियत में सुधीर के बाद उसे दोबारा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले मुख्तार अंसारी के वकील के जरिए बाराबांकी कोर्ट को सूचित किया था कि उसे स्लो पॉइजन दिया गया है। जिसकी वजह से मुख्तार अंसारी की तबियत बिगडी है। उसके बाद एमपी-एमएलए के कोर्ट की एसीजेएम गरिमा सिंह ने बांदा जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को एक चिठ्ठी लिखकर ये पूछा था कि जिस दिन मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगडी उस दिन उसने क्या खाया था और उसकी तबियत कैसे बिगड़ी और अब उसकी तबियत कैसी है। यह रिपोर्ट 29 मार्च तक मांगी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा