Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 18वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से मात दे दी। पांच बार की चैम्पियन टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग के लिए मजबूर हुई। इस दौरान सनराइजर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए येलो आर्मी को केवल 165 रनों पर सीमित कर दिया।
#TFW your team cruises to a 6️⃣-wicket win!#SRHvCSK #TATAIPL #IPLonJioCinema pic.twitter.com/KUHS0i1KaI
— JioCinema (@JioCinema) April 5, 2024
इस टारगेट के जवाब में ऑरेंज आर्मी ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस पारी में सभी बल्लेबाजों ने कुछ ना कुछ योगदान दिया लेकिन अभिषेक शर्मा सबसे प्रभावी साबित हुए। अभिषेक शर्मा ने सबसे तूफानी अंदाज दिखाया और 12 गेंदों पर 3 चौके व चार छक्कों के साथ 37 रन बना डाले। इसके अलावा दूसरे ओपनर ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली।
Abhishek sambhavam 🔥🤩#SRHvCSK #IPLonJioCinema #TATAIPL pic.twitter.com/rkekTCQOve
— JioCinema (@JioCinema) April 5, 2024
एडन मार्करम ने भी 36 गेंदों पर 50 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी में मोइन अली ने तीन ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें– IPL 2024: शिव की शरण में पहुंचे हार्दिक पांड्या, सोमनाथ मंदिर में किए दर्शन
Nitish Kumar Reddy finishes off in style! #SRHvCSK #TATAIPL #IPLonJioCinema pic.twitter.com/J5lwAv57zH
— JioCinema (@JioCinema) April 5, 2024
इस मैच के बाद सीएसके और सनराइजर्स चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर एक दूसरे के करीब हैं। लेकिन रन रेट के आधार पर चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे और हैदराबाद की टीम पांचवे स्थान पर है।