श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

RCB के गढ़ में KKR की धमाकेदार जीत, ओपनर सुनील नरेन पड़े भारी

ipl 2024 kkr

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 के दसवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को उसके ही घर में मात देकर 7 विकेट से यह मैच जीत लिया है। केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके जवाब में आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे।

KKR की शानदार जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने यह मुकाबले मात्र 16.5 ओवर में जीत लिया। केकेआर ने अपने सभी खिलाड़ियों के योगदान के दम पर आसानी से तीन विकेट के नुकसान पर ही यह मैच जीत लिया है। केकेआर की ओर से सुनील नरेन ने एक बार फिर से ओपनिंग में कमाल दिखाया और अपने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी। नरेन ने 22 गेंदों पर 47 रनों की तेज पारी खेली जिसमें दो चौके और पांच छक्के लगे।

सभी ने किया योगदान

इसके अलावा विकेटकीपर फिलिप्स साल्ट ने भी 20 गेंदों पर 30 रन बनाए। बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने नंबर तीन पर आकर 30 गेंदों पर 50 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में चार छक्के लगे थे। कप्तान श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह ने बाद में सुनिश्चित किया टीम के और विकेट नहीं गिरेंगे। अय्यर ने 24 गेंद पर 39 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए जबकि रिंकू सिंह ने भी नाबाद पांच रनों का योगदान दिया।

आरसीबी की गेंदबाजी फीकी

आरसीबी की गेंदबाजी की बात करें तो सभी गेंदबाजों को मार पड़ी लेकिन विजय कुमार वैशाख ने अच्छी बोलिंग की जिन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। मोहम्मद सिराज एक बार फिर से महंगे साबित हुए जिन्होंने तीन ओवर में 46 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया और यश दयाल की भी जमकर धुनाई हुई जिन्होंने चार ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया।

कोहली की पारी अंत में धीमी साबित हुई!

इससे पहले आरसीबी की ओर से विराट कोहली का बल्ला गरजा था जिन्होंने 59 गेंद पर 83 रनों की पारी खेली थी और चार चौके व चार छक्के लगाए थे। हालांकि मैच का नतीजा आने के बाद कोहली की वह पारी थोड़ी धीमी ही दिखाई दे रही है। फिलहाल कोलकाता की टीम ने अपने अभी तक हुए दोनों मैच जीत लिए हैं और आरसीबी को तीन मुकाबले में एक ही जीत नसीब हुई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना