श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सीएम आतिशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा

CM Atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने आज शनिवार (25 जनवरी) को छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
CM Atishi

CM Atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने आज शनिवार (25 जनवरी) को छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीएम आतिशी ने दिल्लीवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का समय है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

बाबासाहेब अंबेडकर को सम्मानित करने का भी क्षण

छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करती हुई सीएम आतिशी ने कहा, “76वें गणतंत्र दिवस पर सभी दिल्लीवासियों और देश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस दिन को मनाते हुए उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का समय है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह बाबासाहेब अंबेडकर को सम्मानित करने का भी क्षण है, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता के बाद संविधान दिया।”

आतिशी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

उन्होंने कहा, “आज उन लाखों लोगों को याद करने का समय है, जिन्होंने एक आजाद भारत के सपने को देखा और उन सपनों के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर दी। जब भारत अंग्रेजों के पास था, तो भारत बहुत अलग था। तब लोगों के पास किसी भी तरह के अधिकार नहीं थे। अपने प्रतिनिधि चुनने के अधिकार नहीं थे, अपनी बात रखने का अधिकार नहीं था। सबसे बड़ी बात जो भारत के संसाधन थे उनपर उनका अधिकार नहीं था।”

ये भी पढ़ें- कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी, सर्च ऑपरेशन जारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य