Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मां बनने वाली हैं टीवी की ‘गोपी बहू’? फोटोज देख उड़ रही अफवाहें, फैंस बोले- बधाई हो

हाल ही में देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। साझा की गई इन तस्वीरों को देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं...
Devoleena Bhattacharjee Pregnancy Rumours as-she-flaunts-her-baby-bump-view-photos

Devoleena Bhattacharjee: स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘साथ निभाना साथिया’ से घर-घर में गोपी बहू के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टचार्जी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। साझा की गई इन तस्वीरों को देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं।

मां बनने वाली हैं देवोलीना भट्टचार्जी?

जी हां, देवोलीना ने, जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें फैंस को देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर ये बात तेजी से फैल रही है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इंटरनेट पर ये खबर आग की तरह फैल रही है कि जल्द ही देवोलीना के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे कमेंट

हालांकि, इस खबर पर ‘गोपी बहू’ यानी की देवोलीना भट्टचार्जी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘क्या देवोलीना भट्टाचार्जी मां बनने वाली है?’ वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है, ‘देवोलीना भट्टाचार्जी आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

प्रतीक सेहजपाल ने भी किया कमेंट

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक और शख्स लिखता है, ‘लगता है जल्द ही गोपी बहू के घर किलकारी गूंजने वाली है। देवो आप अपना ख्याल अच्छे से रखें।’ बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी की इन तस्वीरों पर अब तक 51 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके एक्टर प्रतीक सेहजपाल ने भी देवोलीना भट्टाचार्जी की फोटोज पर कमेंट किया है।

बिग बॉस13 में आईं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो देवोलीना भट्टचार्जी ‘साथ निभाना साथिया’ में नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस सलमान खान के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही