Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

J-K: राजौरी में आंतकियों ने किया आर्मी कैंप पर हमला, मुठभेड़ जारी

आज यानी सोमवार को आतंकियों ने राजौरी के ख्वास इलाके में सेना के कैंप पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के कुछ जवान घायल हो गए हैं।
Rajouri Terrorist Attack| SHRESHTH BHRAT

Rajouri Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। आज यानी सोमवार को आतंकियों ने राजौरी के ख्वास इलाके में सेना के कैंप पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के कुछ जवान घायल हो गए हैं। दरअसल, आतंकियों ने सेना के कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सेना और पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। मौके पर राजौरी के SSP और पुलिस की SOG यानी स्पेशळ ऑपरेशन ग्रुप की टीमें भी पहुंची हैं।

रक्षा विभाग जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राजौरी के एक सुदूर गांव में आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है। सोमवार तड़के राजौरी के गुंधा इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने दी ‘केजरीवाल की 5 गारंटी’

Rajouri Terrorist Attack: इससे पहले भी हो चुके है कई आतंकी हमले

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंतकियों ने सुबह करीब चार बजे गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की (Rajouri Terrorist Attack)। बता दें कि इससे पहले भी 19 जुलाई को आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था। इसमें दो आतंकवादियों के मारे जाने की भी खबर सामने आई थी।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैनिक घायल हो गए थे और एक अधिकारी सहित सेना के चार जवान के शहीद हो गए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना