Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

J&K: डोडा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, सेना के कैप्टन शहीद

officer martyred in an encounter between terrorists and army in Doda jammu-kashmir

J&K: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है। इसी बीच इंडियन आर्मी की ओर से कहा गया है कि इस मुठभेड़ के दौरान सेना के एक अफसर शहीद हो गए हैं। रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना के 48 नेशनल राइफल्स के एक कैप्टन इस मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं।

इससे पहले खबर थी कि इस इलाके में एक आतंकवादी भी घायल हुआ है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वो मारा जा चुका है। डोडा इलाके में सेना ने एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाया था, इस दौरान एम-4 राइफल और 3 बैग बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अभी जेल में ही बंद रहेंगे CM केजरीवाल, SC ने ठुकराई अंतरिम जमानत याचिका

बता दें, डोडा जिले में पिछले महीने सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित 5 जवानों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग