Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘अकेले न घूमें’… SMCH के फरमान ने खड़ा किया बवाल, CMO ने लगाई रोक

Silchar Medical College and Hospital alone creates ruckus due to roaming orders Assam

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर केस के बाद से ही देशभर में माहौल काफी गर्म है। इसी बीच असम के सिलचल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SMCH) ने एक फरमान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि महिला डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को रात में अकेले घूमने से बचना चाहिए। इस आदेश की काफी आलोचना हुई। हालांकि, असम सरकार ने इस फैसले पर रोक लगा दिया है। कहा कि जल्द ही एक नई एडवइजरी जारी की जाएगी।

SMCH अस्पताल की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि महिला डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को रात में अकेले घूमने से बचना चाहिए। इस संस्थान के प्रधान-सह-प्रधान अधीक्षक डॉ. भास्कर गुप्ता के अनुसार, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया था। उनका उद्देश्य महिला डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को रात में सुनसान, कम रोशनी वाले और कम आबादी वाले इलाकों में न जाने की सलाह देना है।

डॉ. गुप्ता ने लिखा, ‘महिला डॉक्टरों, छात्रों और स्टाफ को यथासंभव ऐसी स्थितियों से बचना चाहिए जहां वे अकेले हों। हॉस्टल या लॉजिंग रूम से रात के समय बाहर जाने से बचें। बाहर जाने से पहले संबंधित अधिकारियों को जरूर सूचित करें। एडवाइजरी के मुताबिक, देर रात या असामान्य समय पर कैंपस से बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

एडवाइजरी के मुताबिक, कर्मचारियों को ड्यूटी पर रहते समय मानसिक रूप से शांत, सतर्क और अपने आस-पास के बारे में जागरूक रहने को कहा गया है। ये भी कहा गया है कि किसी से बात करते समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही