Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महिला टी20 विश्व कप: श्रीलंका पर बड़ी जीत से नेट रन रेट में सुधार करने उतरेगा भारत

Women’s T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला श्रीलंका से हैं। यह मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की इस टी20 विश्व में शुरुआत अच्छी नहीं रही।
ind vs sl

Women’s T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला श्रीलंका से हैं। यह मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की इस टी20 विश्व में शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार गई थी।
दूसरे मैच में भारतीय टीम ने वापसी की और पाकिस्तान को हरा कर अपना जीत का खाता खोला। भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेगी।

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 106 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसने 18.5 ओवर खेले।
भारत की टूर्नामेंट में अभी तक सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन रहा है। भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और उप कप्तान स्मृति मंधाना अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाई हैं।

उपकप्तान मंधाना ने किया है निराश

शेफाली ने जहां पहले दो मैच में 2 और 32 रन बनाए। वहीं, मंधाना 12 और 7 रन ही बना सकी। मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव कम करने के लिए इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अभी तक दो मैच में 15 और 29 रन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर के गर्दन में चोट लगी है। श्रीलंका के खिलाफ उनका खेलना अभी संदिग्ध है।
हरमनप्रीत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गई थी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था।

ऐसी परिस्थितियों में जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और रिचा घोष को बल्लेबाजी में अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी।
मध्यम गति की गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल करके अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें अन्य तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर से अधिक सहयोग की जरूरत है। पूजा पिछले मैच में नहीं खेली थी।

भारतीय टीम स्पिन विभाग में दीप्ति शर्मा पर बहुत अधिक निर्भर है लेकिन वह टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और लेग स्पिनर आशा शोभना ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि ग्रुप के अंतिम मैच में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से होगा।

टीम इस प्रकार है:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल , सजना सजीवन।

श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षिका सिल्वा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), कविशा दिलहारी, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी , इनोका राणावीरा।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ दिखा हार्दिक पांड्या का स्वैग, नो लुक शॉट के फैंस हुए दीवाने

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड