Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू-कश्मीर में गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 10 लोगों की मौत

Taxi fell into deep gorge

Jammu Kashmir Accident: श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक यात्री वाहन गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ है। रामबन जिले के बैटरी चश्मा नामक स्थान पर यह वाहन 300 फुट गहरी खाई में जा गिरा।

मरने वालों में सभी प्रवासी श्रमिक थे जो श्रीनगर जा रहे थे। भारी बारिश के बीच, राज्य आपदा प्रबंधन कर्मियों और पुलिस द्वारा शवों को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा, “रामबन में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जानलेवा घटना से गहरा आघात हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। मैंने जिला प्रशासन और मंडलायुक्त को निर्देश दिए हैं कि नियमों के तहत मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार