Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस फीचर ने दिलाई माइकल जैक्सन की याद, जूते से कर सकेंगे कॉल

Samsung Sneakers, Smart Shoes, Cheil Benelux, Elitac Wearables, Bruut Amsterdam,
Samsung sneakers can control your Galaxy smartphone

अब आप जूतों से भी कॉल कर सकते हैं। जी हां, ये सच है। रोजाना की जिंदगी में आप जो जूता पहनते हैं वो भले ही लैदर, चमड़े या फिर किसी विदेशी कंपनी का हो। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आपका जूता भी स्मार्ट हो सकता है? आपके मोबाइल को कंट्रोल कर सकता है? इस फीचर ने मूनवॉक करने वाले माइकल जैक्सन की याद दिला दी है, क्योंकि एक मूव में आप जूतों से अपने फोन को कंट्रोल कर गाने भी बजा पाएंगे। वहीं, अगर आप अब तक इस अनोखे स्नीकर्स (जूते) के बारे में नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं आखिर यह है क्या…

दरअसल, टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ नया हो रहा है। खासकर कनेक्टेड डिवाइसेस का काफी तेजी से विस्तार हो रहा है। जैसे आपके ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, जो फोन से जुड़े हुए होते हैं और फोन के कई फीचर्स को आप इनकी मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। इसी कड़ी में सैमसंग ने एक ऐसे स्नीकर्स (जूते) लॉन्च किए हैं, जो आपके फोन से कनेक्टेड होंगे, जिनकी मदद से आप स्मार्टफोन को कंट्रोल भी कर सकेंगे।

क्या है Samsung Sneakers में खास?

इस हफ्ते सैमसंग ने शॉर्टकट (Shortcut) को लॉन्च किया है, जो एक लिमिटेड एडिशन स्नीकर है। इसे Cheil Benelux, Elitac Wearables, Bruut Amsterdam और स्नीकर डिजाइन Roel van Hoff के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है। वहीं, इन जूतों में सेंसर को लगाया गया है, जो इन्हें बेहद खास बनाते हैं। इनकी मदद से आप फोन को कंट्रोल कर सकेंगे। लेकिन जरूरी है कि आपका जूता सैमसंग फोन से कनेक्ट हो।

मूनवॉक करके कॉल कर सकते हैं आप

कंपनी के मुताबिक, अगर स्नीकर आपके सैमसंग फोन से कनेक्ट है तो आप मूनवॉक करके फोन कॉल कर सकते हैं या फिर म्यूजिक प्ले भी कर सकते हैं। ये एल्गोरिद्म बहुत ही स्मार्ट है और मोशन रिकॉग्निशन बहुत ज्यादा एकुरेट है। साथ ही इन स्नीकर्स को पॉपुलर डिजाइनर Roel van Hoff ने डिजाइन किया है, जो गैलेक्सी और यूनिवर्स से प्रेरित है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Badrinath Donation Theft Case
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच के बाद BKTC की सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार पूर्व अधिकारी के रिटायरमेंट लाभ फ्रीज
Assam Flood 2026
असम में बाढ़ का कहर, 68 मौतें; 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर राज्य में हर साल क्यों आती है तबाही? जानिए वजह
Jantar Mantar Student Protest
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा, AI निगरानी से जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान; हिंसा की जांच जारी
UP Teacher Recruitment
सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का हलफनामा; 69 हजार शिक्षक भर्ती में न नौकरी जाएगी, न भर्ती रुकेगी
E20 Janta Party Demand
E20 Janta Party Demand: NEET के बाद E20 बना नया राजनीतिक मुद्दा, गडकरी के खिलाफ मार्च और प्रदर्शन का ऐलान
Delhi Student Protest
Delhi Student Protest: 'AK-47 और पेलेट गन का आदेश किसने दिया?' अमित शाह से कांग्रेस का सीधा सवाल