Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

घर में लगा Wi-Fi कर रहा है पर्सनल जानकारी लीक? ऐसे रहें सुरक्षित

Untitled design (83)

Digisol Wifi Routers: अगर आप भी इंटरनेट सर्फिंग के लिए वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं तो आपके घर में वाई-फाई राउटर जरूर लगा होगा। ऐसे में राउटर से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें जान लें। दरअसल, सरकारी संस्था कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पांस टीम यानी CERT-In की ओर से Digisol Wifi राउटर को लेकर एक चेतावनी जारी की गई है। इस जानकारी के अनुसार, वाई-फाई राउटर आपकी संवेदनशील जानकारी लीक कर सकता है। आइए इस बारे मे जान लेते हैं…

राउटर में मिली ये खामियां

अनप्रोटेक्टेड एक्सेस प्वाइंट

कुछ डिजिसोल मॉडल में एक्सेस प्वाइंट सुरक्षित नहीं पाया गया। दरअसल, कई डिजिसोल मॉडल में बिल्ड इन एक्सेस प्वाइंट होता है। ये प्वाइंट यूजर्स को सीधे केबल से कम्यूनिकेशन का एक्सेस देता है।

कमजोर पासवर्ड मॉडल

इन मॉडलों की कमजोर पासवर्ड पॉलिसी भी इसकी एक मुख्य वजह है। कमजोर पासवर्ड रखने की वजह से अटैकर्स सिक्योरिटी वायपास करके आपके पासरवर्ड का एक्सेस ले लेते हैं।

पासवर्ड स्टोरेज

डिवाइस में इन्क्रिप्टेड पासवर्ड स्टोरेज के कारण आपके डिवाइस को कंट्रोल करके फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है। कमजोर पासवर्ड पॉलिसी की सिक्योरिटी खामियों की वजह से डिवाइस में इन्क्रिप्टेड पासवर्ड का स्टोरेज मिल जाता है।

इन मॉडलों से बचें

CERT-In के मुताबिक, Digisol Router DG-GR1321 के साथ हार्डवेयर वर्जन 3.7L और फिल्मवेयर वर्जन V3.2.02 वाई-फाई राउटर में खामी मिली है। अगर आपके पास यह खास मॉडल है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

ऐसे रहें सुरक्षित

अपने वाई-फाई राउटर को अपडेट करें। इसके बाद वाई-फाई पासवर्ड चेंज करना होगा। फिर आपको रिमोट एक्सेस डिसेबल करना होगा। इसके बाद राउटर को रिप्लेस करना होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग