श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कौन हैं Porn star Stormy Daniels? ट्रंप पर लगाए थे गंभीर आरोप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। कोर्ट ने ट्रंप को दोषी करार दे दिया है।
skynews-stormy-daniels-donald-trump_

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। कोर्ट ने ट्रंप को दोषी करार दे दिया है। लेकिन इन सबके पीछे हैं पूर्व Porn star Stormy Daniels, स्टॉर्मी डेनिएल्स का जन्म अमेरिका के लुइसियाना में साल 1979 में हुआ था। उनका असली नाम स्टेफ़नी क्लिफ़ोर्ड है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, स्टॉर्मी डेनिएल्स ने अपने करियर की शुरुआत पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस के तौर पर की थी।

कुछ सालों तक काम करने के बाद वो साल 2004 में राइटर और डायरेक्टर बन गई। उनका मौजूदा नाम स्टॉर्मी डेनिएल्स एक अमेरिकी बैंड और एक व्हिस्की ब्रांड से लिया गया है।

अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्रीज़ की कई फिल्मों के म्यूजिक वीडियो में भी Stormy Daniels ने काम किया। यहां से उनको खूब लोकप्रियता मिली। देखते ही देखते वो अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्रीज़ का जाना-माना नाम हो गई।

क्या सजा होने पर ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकेंगे? क्या कहता है अमेरिका का

साल 2010 में स्टॉर्मी डेनिएल्स ने चुनाव लड़ने की योजना भी बनाई। साल 2010 में लुइसियाना में सीनेट की उम्मीदवार थीं। हालांकि, हालात को देखते हुए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। कुछ लोगों का कहना है कि उनको चुनाव में कोई गंभीरता से नहीं ले रहा था इसीलिए उन्होंने अपना नाम वापस लिया।

रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक, एडल्ट फिल्म स्टार Stormy Daniels के मुताबिक Donald Trump ने साल 2006 में कथित तौर पर उनसे कहा था कि उनके साथ सेक्स करना ही एकमात्र तरीका है जिससे वे ‘ट्रेलर पार्क’ से बाहर निकल सकती हैं। लगभग दो दशक बाद, उन्होंने ट्रंप के खिलाफ अभियोजकों के लिए एक महत्वपूर्ण गवाह के रूप में गवाही दी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज