Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा एलान, भारत समेत कई देशों पर लगेगा रेसिप्रोकल टैरिफ

Donald Trump Tarrif on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करते हुए एक बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने कहा कि जो देश अमेरिका पर टैरिफ लगाएगा, हम भी उस पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे।
Donald Trump Tarrif on India

Donald Trump Tarrif on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करते हुए एक बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने कहा कि जो देश अमेरिका पर टैरिफ लगाएगा, हम भी उस पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे।

भारत समेत कई देशों पर लगेगा रेसिप्रोकल टैरिफ

ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत का दो बार नाम लिया। उन्होंने कहा कि हम भारत, चीन, मेक्सिको और कनाडा समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने कहा कि हम जितना टैरिफ लगाते हैं, बहुत सारे देश उससे ज्यादा हम पर टैरिफ लगाते हैं। भारत हम पर 100 प्रतिशत से ज्यादा टैरिफ लगाता है। चीन दोगुना और दक्षिण कोरिया चार गुना ज्यादा टैरिफ लगाता है, जबकि हम उसे काफी सैन्य सहायता देते हैं।

क्या है रेसिप्रोकल टैरिफ?

रेसिप्रोकल टैरिफ एक प्रकार का टैरिफ है जो दो या दो से अधिक देशों के बीच व्यापार समझौते में शामिल होता है। इस समझौते के तहत, यदि एक देश दूसरे देश के सामान पर टैरिफ लगाता है, तो दूसरा देश भी पहले देश के सामान पर समान टैरिफ लगा सकता है।

उदाहरण के लिए, यदि अमेरिका भारत से आयातित सामान पर 10% टैरिफ लगाता है, तो भारत भी अमेरिका से आयातित सामान पर 10% टैरिफ लगा सकता है। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार को संतुलित बनाने में मदद करता है और एक दूसरे के सामान पर अनुचित टैरिफ लगाने से रोकता है।

ट्रंप ने किया मजेदार कमेंट

वहीं, ट्रंप ने मजेदार कमेंट भी किया। उन्होंने कहा कि मैं इसे एक अप्रैल से शुरू करना चाहता था, लेकिन दुनिया ये न समझे कि मैं अप्रैल फूल डे मना रहा हूं। इसलिए मैं 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहा हूं।

ट्रंप ने बाइडेन को देश का सबसे खराब राष्ट्रपति

ट्रंप ने बाइडेन को देश का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया। ट्रंप ने कहा कि बाइडेन प्रशासन में आर्थिक व्यवस्था खराब हुई और अमेरिका में घुसपैठ को बढ़ावा मिला। हमने अप्रवासियों की समस्या को कंट्रोल किया। ट्रंप ने कहा कि हमने 43 दिनों में वो किया, जो पिछले चार साल में नहीं हुआ। हमने USAID को खत्म किया। अब अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर होंगे- पुरुष और महिला। हमने थर्ड जेंडर को अमेरिका से खत्म कर दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड