Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कन्‍नड़ एक्‍ट्रेस रान्‍या राव गिरफ्तार, 14 किलो गोल्ड स्मगलिंग का लगा आरोप

Ranya Rao Arrested At Airport: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। सोना तस्करी के आरोप में एक्ट्रेस को सोमवार (4 मार्च 2025) को एयरपोर्ट पर पकड़ा गया।
Ranya Rao Arrested At Airport

Ranya Rao Arrested At Airport: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। सोना तस्करी के आरोप में एक्ट्रेस को सोमवार (4 मार्च 2025) को एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान रान्या के पास से 14.8 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसके बाद डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्य इंटेलिजेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एक्ट्रेस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बता दें कि रान्या राव को सोमवार की रात गिरफ्तार करने के बाद उन्हें इकोनॉमिक ऑफेंस कोर्ट में पेश किया गया था। पेशी के बाद एक्ट्रेस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों के मानें तो राव एमिरेट्स की फ्लाइट से दुबई से इंडिया पहुंचीं थीं और वो कथित तौर पर अपने कपड़ों में छिपाकर 14.8 किलोग्राम सोना लाई थीं।

एक्ट्रेस पर संदेह के चलते की गई कार्रवाई

जांच के बाद कहा ये भी जा रहा है कि रान्या राव दुबई से सोने का एक बड़ा हिस्सा पहनकर और अपने कपड़ों में सोने की बार छिपाकर गोल्ड स्मगलिंग कर रही थीं। न्यूज एजेंसी की मानें तो रान्या राव के लगातार इंटरनेशनल ट्रिप्स पर पुलिस की नजर थी। 15 दिनों में एक्ट्रेस चार बार दुबई जा चुकी थीं और ऐसे में पुलिस को उनपर शक हुआ और मौका मिलते ही एक्ट्रेस पर एक्शन ले लिया।

एक्ट्रेस के संबंधियों की भूमिका की जांच

शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि रान्या ने कस्टम इनवेस्टिगेशन से बचने के लिए सिफारिशों का इस्तेमाल किया होगा। उन्होंने कर्नाटक के डीजीपी की बेटी होने का दावा किया और लोकल पुलिस कर्मियों की वजह से आसानी से घर तक पहुंच गई होंगी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या रान्या अकेली ही इस गोल्ड स्मगलिंग में शामिल हैं या वो दुबई और भारत के बीच चल रहे किसी बड़े स्मगलिंग नेटवर्क का हिस्सा हैं।

कौन हैं रान्या राव?

बता दें कि रान्या राव को फिल्म ‘माणिक्य’ (2014) के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में वे कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस कर्नाटक के सीनिर आईपीएस ऑफिसर के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। के. रामचंद्र राव कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में डीजीपी के पद पर कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें- ऑस्कर 2025: ‘अनोरा’ ने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीता, देखें पूरी विजेताओं की सूची

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग