श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बंदूक चलाने वाले रोबोट डॅाग की कहानी, जानें इसकी खासियत

चीन ने हाल ही में कंबोडिया के साथ हो रहे संयुक्त अभ्यास में अपने रोबोट डॅाग को मशीन गन के साथ दुनिया के सामने पेश किया। चीन द्वारा पेश किए गए इस डॅाग को चटारगेट पर फायरिंग और कमांडो जैसी एक्टिविटी करते देखा गया।

चाइना सेंट्रल टेलीविजन द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में रोबोट डॅाग को दिखाया गया है। तकरीबन 2 मिनट के वीडियो में रोबोट डॅाग की टेक्नोलॅाजी और इसके हाईटेक फीचर्स के बारे में बताया गया है।

जारी वीडियो में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सैनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि रोबोट डॅाग का वजन 15 किलोग्राम है। साथ ही वह सेंसर और 4डी वाइड-एंगल परसेप्शन सिस्टम से लैस है। वीडियो में रोबोट डॅाग को कई तरह की एक्टिविटी करते हुए देखा गया। इस रोबोट डॅाग को रिमोट ऑपरेटर द्वारा कंट्रोल किया जाता है।

चीन का ये रोबोट डॅाग कई मामलों में इंसानों की जगह ले सकता है। यह लड़ाकू दल के साथ काम भी कर सकता है। यह रोबोट सैन्य परीक्षण करने के साथ-साथ कोई भी फोटो अपने ऑपरेटर को भेज सकता है। साथ ही यह अपने टारगेट की भी पहचान कर सकता है और टारगेट पर वार भी कर सकता है। चीन द्वारा जारी वीडियो में मॉक ड्रिल दिखाया गया है, जिसमें रोबोट पीएलए के सैनिकों के साथ एक इमारत में घुसपैठ करने के बाद आतंकवादी को मार गिराता है। इस रोबोट को एक बार चार्ज करने के बाद यह डॅाग रोबोट लगातार दो घंटे तक काम कर सकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज