श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शेख हसीना पहुंचीं गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट, जा सकती हैं लंदन

Sheikh Hasina Arrive Hindon Airport Ghaziabad: बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बीच शेख हसीना भारत पहुंच चुकी हैं। हसीना गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर पहंची। वहां पर शेख हसीना का स्वागत एयरफॉर्स के अधिकारियों ने किया।
Sheikh Hasina Arrive Hindon Airport Ghaziabad

Sheikh Hasina Arrive Hindon Airport Ghaziabad: बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बीच शेख हसीना भारत पहुंच चुकी हैं। हसीना गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां शाम करीब 5:36 बजे उनके विमान ने लैंडिग की। वहां पर शेख हसीना का स्वागत एयरफोर्स के अधिकारियों ने किया। सूत्रों के मुताबिक, हसीना यहां से लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं।

सड़क के रास्ते ले जाया जाएगा हसीना को दिल्ली

शेख हसीना को हिंडन एयरबेस पर वायुसेना के अधिकारियों ने रिसीव किया। यहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया है। सूत्रों से पता चला है कि उन्हें कुछ देर के लिए गाजियाबाद के गेस्ट हाउस में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें सड़क के रास्ते से दिल्ली ले जाया जाएगा। 

एयर इंडिया ने एक्स पर किया ट्वीट

बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का निर्धारित संचालन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। हम लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फ़र्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट शामिल है। हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें।

 

कौन हैं शेख हसीना?

शेख हसीना का जन्म 28 सितंबर 1947 को हुआ था। शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की सबसे बड़ी बेटी हैं। शेख हसीना की पूर्वी बंगाल के तुंगीपाड़ा में स्कूली पढ़ाई-लिखाई हुई। कुछ समय तक सेगुनबागीचा में भी रहीं। फिर उनका पूरा परिवार बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रहने लगा।

ऐसे हुई राजनीति में शेख हसीना की एंट्री

शेख हसीना की शुरुआत में राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी। साल 1966 में जब वह ईडन महिला कॉलेज में पढ़ रही थीं, तब उनकी राजनीति में दिलचस्पी जगी। स्टूडेंट यूनियन का चुनाव लड़कर वाइस प्रेसिडेंट बनीं। इसके बाद उन्होंने अपने पिता मुजीबुर रहमान की पार्टी आवामी लीग के स्टूडेंट विंग का काम संभालने का फैसला किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज