श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कुंभ मेला में संस्कृति ग्राम को बनाया जाएगा कई मायनों में विशिष्ट- सीएम योगी

Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार ने 13 जनवरी, 2025 से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। महाकुंभ मेला-2025 को दिव्य-भव्य बनाने के लिए सीएम योगी के विजन अनुसार विस्तृत कार्ययोजना का निर्माण हुआ था।
Kumbh Mela 2025

Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार ने 13 जनवरी, 2025 से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। महाकुंभ मेला-2025 को दिव्य-भव्य बनाने के लिए सीएम योगी के विजन अनुसार विस्तृत कार्ययोजना का निर्माण हुआ था, जिस पर विभिन्न विभागों द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा महाकुंभ मेले क्षेत्र में 5 एकड़ एरिया में संस्कृति ग्राम का निर्माण किया जाएगा। यह संस्कृति ग्राम कई मायने में विशिष्ट होगा और यहां 45 दिनों तक एग्जीबिशन समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

खास बात ये है कि संस्कृति ग्राम में ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के जरिए महाकुंभ के विभिन्न सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पहलुओं को दर्शाया जाएगा। इतना ही नहीं, महाकुंभ मेला क्षेत्र में 30 भव्य कॉन्सेप्च्युलाइज्ड गेट का भी निर्माण होगा, जो त्रिशूल, स्वास्तिक, कल्पवृक्ष, डमरू समेत विभिन्न आध्यात्मिक थीमों पर बेस्ड होगा। इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा एजेंसी निर्धारण और कार्यावंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मानवता के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के तौर पर है चिह्नित

यूनेस्को द्वारा कुंभ मेले को मानवता के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के तौर पर चिह्नित किया गया है। ऐसे में यहां दुनिया के 75 देशों से 25 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान है। यही कारण है कि आयोजन को इसी अनुपात में भव्य बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में भव्य संस्कृति ग्राम का निर्माण कराया जाएगा।

संस्कृति ग्राम में 20 स्टॉल्स की एग्जीबिशन लगेगी, जिसमें स्थानीय हस्तकला और शिल्प को तरजीह दी जाएगी। वहीं, संस्कृति ग्राम को ऑगमेंटेड रियलिटी व वर्चुअल रियलिटी का हब भी बनाया जाएगा। यहां महाकुंभ के पौराणिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाया जाएगा। विभिन्न कालखंडों में महाकुंभ की यात्रा को इन माध्यमों से शोकेस किया जाएगा। संस्कृति ग्राम विभिन्न जोन में बंटा होगा, जिसमें एंशियंट हेरिटेज और माइथोलॉजी, हिस्टोरिकल ट्रैवल्स के विभिन्न आलेख, एस्ट्रोलॉजिकल साइंस, परफॉर्मिंग आर्ट्स और इंटरैक्टिव वर्कशॉप एरिया मुख्य होंगे।

आयुर्वेद, ज्योतिष और प्राचीन विश्वविद्यालयों का भी होगा उल्लेख

संस्कृति ग्राम में महाराजा हर्षवर्धन द्वारा कुंभ आयोजन के लिए दिए गए दान, एआर माध्यम से सभी स्थलों की विशेषता, उनके हिस्टोरिकल और कल्चरल कॉन्टेक्स्ट, 360 डिग्री वर्चुअल इमर्सिव एक्सपीरियंस, टचस्क्रीन इंटरैक्टिव कियोस्क व मल्टीमीडिया डिस्प्ले, मोबाइल ऐप इंटीग्रेशन और लाइव स्ट्रीमिंग वर्चुअल टूर्स जैसे फीचर्स से लैस किया जाएगा।एग्जीबिशन स्थलों पर वेद, पुराण और चरक संहिता और प्राचीन ज्योतिषीय शास्त्रों को उल्लेखित किया जाएगा।

इस दौरान भारत के प्राचीन विश्वविद्यालयों का भी जिक्र किया जाएगा। वहीं, मेन स्टेज पर क्लासिकल, फोक डांस और म्यूजिक की प्रतिदिन विशिष्ट प्रस्तुतियां होंगी। इसके अतिरिक्त, थिएट्रिकल परफॉर्मेंस, फूड स्टॉल्स, कुकिंग डेमॉन्सट्रेशंस, क्राफ्ट वर्कशॉप व डांस-म्यूजिक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

अलग-अलग थीम पर आधारित होंगे 30 भव्य गेट

महाकुंभ मेला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा 30 भव्य द्वारों का निर्माण कराया जाएगा। इनके नाम महाकुंभ लोगों द्वार, त्रिशूल द्वार, स्वास्तिक द्वार, डमरू द्वार, शंख द्वार, महाकुंभ 2025 द्वार, सूर्य द्वार, देव दल द्वार, कमल द्वार, गदा द्वार, धनुष द्वार, गंगा द्वार, कौस्तुभ द्वार, कामधेनु द्वार, लक्ष्मी द्वार, ओम द्वार, नंदी द्वार, संगम द्वार, नाग वासुकी द्वार, शिवलिंग द्वार, चंद्र द्वार, कलश द्वार, सुदर्शन चक्र द्वार, 14 रत्न कथा द्वार, ऐरावत द्वार, कच्छप द्वार, कल्पवृक्ष द्वार, समुद्र मंथन द्वार, रुद्राक्ष द्वार व अश्व द्वार हैं। इन सभी द्वारों पर सेल्फी प्वॉइंट, लैंप पोस्ट व पोर्टेबल टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज