Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इजरायल पर हिजबुल्ला ने की बमों की बारिश, चीफ की मौत के बाद दागे दर्जनों रॉकेट

चीफ कमांडर शुकर के मरने के बाद गुस्साए हिजबुल्ला ने गुरुवार को देर रात इस्राइल पर दर्जनों रॉकेट हमले किए। जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी लेबनान के येटर में हिजबुल्ला के रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया...
middle-east-israel-hamas-war-gaza-live-hezbollah-launches-dozens-of-rocket-idf-lebanon

Israel: इजरायल के गोलान हाइट्स में फुटबॉल मैदान पर हिजबुल्ला द्वारा किए गए हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद इस्राइल ने हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर फुआद को बेरुत में मौत के घाट उतार दिया है।

दरअसल, चीफ कमांडर शुकर के मरने के बाद गुस्साए हिजबुल्ला ने गुरुवार को देर रात इजरायल (Israel) पर दर्जनों रॉकेट हमले किए। हालांकि, इस हमले में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी के घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं, इस हमले के जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी लेबनान के येटर में हिजबुल्ला के रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया। 

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) के अनुसार, जवाब में इजरायली बलों ने लेबनान के येटर में हिजबुल्ला के रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया, जिसका इस्तेमाल पश्चिमी गैलिली पर बमबारी के लिए किया जा रहा था। आईडीएफ ने कहा, आज शाम हमले में दागे गए कई रॉकेटों को हवाई सुरक्षा द्वारा रोक दिया गया, जबकि अन्य खुले क्षेत्र में जा गिरे। 

पोस्ट शेयर कर कही ये बात

आईडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पश्चिमी गैलिली क्षेत्र में सक्रिय किए गए अलर्ट के बाद, लेबनान से आए कई रॉकेटों का पता चलने के बाद कुछ को हवा में ही नेस्तनाबूद कर दिया। वहीं, कुछ खुले क्षेत्रों में गिरे, हालांकि इनसे कोई हताहत नहीं हुआ। आईडीएफ ने यह भी घोषणा की कि 13 जुलाई को दक्षिणी गाजा पट्टी में हवाई हमले में हमास के सैन्य विंग कमांडर मोहम्मद डेफ की मौत हो गई। तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के एक दिन बाद इजरायल ने डाइफ की मौत के बारे में पुष्टि की है। 

यह भी पढ़ें- इजरायल से इस्माइल हानिया की मौत का बदला लेगा ईरान, सुप्रीम लीडर ने दिया हमला करने का आदेश

इधर, हमास नेता इस्माइल हानिया और वरिष्ठ हिजबुल्ला कमांडर फुआद शुकर की हत्या के कुछ घंटे बाद बुधवार को इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इजरायल ने पिछले कुछ दिनों में दुश्मनों पर कठोर प्रहार किए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही